त्योहारों में FDA का बड़ा एक्शन, 90 साल पुराने सुलेमान उस्मान मिठाईवाला समेत 12 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद्द

Maharashtra FDA Action: त्योहारों में एफडीए ने महाराष्ट्रभर में कार्रवाई कर ₹1.36 करोड़ का अस्वच्छ खाद्य पदार्थ जब्त किया। मोहम्मद अली रोड के सुलेमान उस्मान सहित 12 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड किए।
Major FDA Action: Licenses of 12 establishments, including the 90-year-old 'Suleman Usman Mithaiwala', cancelled
खाद्य सुरक्षा अभियान , एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai Festival Food Safety Tukaram Mundhe: त्योहारों के सीजन में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ राज्यभर में बड़ी कार्रवाई की है।17 से 20 सितंबर के बीच की गई कार्रवाई में करीब 1.36 करोड़ रुपये कीमत का 32,023.015 किलो/लीटर संदिग्ध, मिलावटी या अस्वच्छ खाद्य पदार्थ जब्त या नष्ट किए गए। राज्यभर में 64 होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

इनमें 12 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और 36 को सुधार नोटिस दिए गए। मुंबई में कार्रवाई का सबसे चर्चित मामला मोहम्मद अली रोड स्थित सुलेमान उस्मान मिठाईवाला का है। ये दुकान 90 साल पुरानी है।

यहां की अफलातून मिठाई और मालपुआ काफी फेमस है। खाद्य प्रशासन के अनुसार जांच में स्वच्छता मानकों का गंभीर उल्लंघन मिला। मिठाई बनाने और रखने वाले क्षेत्र के आसपास जल निकासी, गंदे पानी और कचरा रखने की जगहों से पर्याप्त भौतिक दूरी नहीं थी।

खुले नालों व सुरक्षा व्यवस्था के अभाव से कीट तथा गंदे पानी के जरिए खाद्य पदार्थों के दूषित होने का खतरा पाया गया।

90 साल पुराने अफलातून पर भी गिरी FDA की गाज

तैयार मिठाइयां तापमान और नमी नियंत्रण के बिना अस्वच्छ वातावरण में रखी मिली। इन कारणों से प्रतिष्ठान का खाद्य व्यवसाय लाइसेंस तत्काल निलंबित किया गया।

मुंबई शहर की कार्रवाई केवल एक प्रतिष्ठान तक सीमित नहीं रही। बालार्ड एस्टेट स्थित स्विन्स्टा ईएनटी के गोदाम में चूहों द्वारा काटी गई चावल की बोरियां, बिखरा अनाज और चूहों की विष्ठा मिली।

वहीं, खाद्य क्षेत्र के पास अस्वच्छ शौचालय, मरे कीड़े और गंदगी भी दर्ज की गई। मालाड के सदूरु स्वीट्स एंड फरसाण मार्ट में मक्खियां तैयार मिठाइयों पर बैठती मिली और खरीद-बिक्री से संबंधित जरूरी दस्तावेज तथा

प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट नहीं मिली।

कांदिवली के जैन स्वीट एंड भेलपुरी हाउस, चेंबूर के नाइस एंटरप्राइजेज, कांदिवली स्थित अमेजन के लिए संचालित गोदाम और अंधेरी पश्चिम के लखनवी कबाब तथा जायका मुरादाबादी होटल समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर भी स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आधार पर कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई त्योहारी मौसम में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती को दिखाती है। अन्न व औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा है कि अस्वच्छ या असुरक्षित परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ बनाने अथवा बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Major FDA Action: Licenses of 12 establishments, including the 90-year-old 'Suleman Usman Mithaiwala', cancelled
वसई में मनपा ठेकेदार की लापरवाही से बड़ा हादसा, खौलते मैस्टिक पर गिरी स्कूटी, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल

टेबल पर दिखा कॉकरोच

एफडीए मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में एक प्रीमियम होटल की जगह का भी जल्द इंस्पेक्शन करेगा। दरअसल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ ने हाल ही में एक होटल डिनर टेबल पर एक छोटा कॉकरोच देखा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कीड़े का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि वह चर्तनों के पास टेबल पर घूम रहा था।

कॉकरोच को भगाने की कोशिशें नाकाम रहीं, जिसके बाद वह और उनके साथी अपना डिनर पूरा किए बिना ही होटल से चले गए। अब इसका संज्ञान लेते हुए एफडीए इस होटल की जल्द जांच कर सकता है।

एफडीए का एक्शन जारी

त्योहारों के मौसम में चलाए जा रहे अभियान के तहत एफडीए ने राज्यभर से मिलावटी और अस्वच्छ होने के संदेह वाले खोया, मावा, पेड़ा, घी, तेल, बर्फी, सूखे खुबानी और किशमिश, गुड़, मिठाइयों तथा अन्य दुग्ध उत्पादों को जब्त किया है। इनकी कुल कीमत 1.36 करोड़ रुपये है।

एफडीए ने मिराज से 6.53 लाख रुपये मूल्य का 1,868 किलोग्राम हल्दी पाउडर भी जब्त किया है। गौरतलब है कि मशहूर चेंबूर स्थित जैन स्वीट एंड भेपुरी हाउस एलएलपी और नाइस एंटरप्राइजेज के लाइसेंस भी निलंबित किए गए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com