8,852 करोड़ रुपये की निवेश राशि जुटाने का आरोप, ED ने 556.72 करोड़ की संपत्तियां कीं कुर्क

Mumbai ED Attaches Assets: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने निवेश धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करते हुए रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब लिमिटेड और सिट्रस चेक इन लिमिटेड की ₹556.72 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है।
Major action by the ED in an investment fraud case
ईडी संपत्ति सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ईडी ने ₹556.72 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कीं।

  • रॉयल ट्विंकल और सिट्रस चेक इन पर कार्रवाई।

  • कंपनियों ने निवेशकों से ₹8,852 करोड़ जुटाए।

  • निवेशकों को केवल ₹3,430 करोड़ लौटाए गए।

  • ₹3,077 करोड़ एजेंटों को कमीशन में बांटे गए।

  • नए निवेशकों के पैसे से पुराने निवेशकों को भुगतान का आरोप।

ED Attaches Royal Twinkle Assets: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े निवेश धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करते हुए मेसर्स रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब लिमिटेड (आरटीएससीएल), मेसर्स सिट्रस चेक इन लिमिटेड (सीसीआईएल) और उनकी संबद्ध संस्थाओं की करीब 556.72 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां अनंतिम रूप से कुर्क की हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है।

आकर्षक रिटर्न और हॉलिडे पैकेज का दिया लालच

ईडी की जांच आर.ए.के. मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि संबंधित कंपनियों ने आकर्षक रिटर्न और हॉलिडे पैकेज का वादा कर आम लोगों से बड़ी रकम जुटाई।

आरोप है कि कंपनियां विभिन्न दीर्घकालिक निवेश योजनाएं चला रही थीं, जिन्हें सामूहिक निवेश योजनाओं के रूप में संचालित किया गया। इन योजनाओं के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का अनिवार्य पंजीकरण नहीं कराया गया था।

Major action by the ED in an investment fraud case
मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

8,852 करोड़ रुपये जुटाने का खुलासा

ईडी के अनुसार, 1 अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2017 के बीच दोनों कंपनियों ने कुल 8,852 करोड़ रुपये एकत्र किए। इसमें रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब लिमिटेड ने 4,260 करोड़ रुपये, जबकि सिट्रस चेक इन लिमिटेड ने 4,592 करोड़ रुपये जुटाए।

निवेशकों को लौटाए केवल 3,430 करोड़ रुपये

जांच में पता चला कि जुटाई गई रकम में से निवेशकों को केवल 3,430 करोड़ रुपये वापस किए गए। वहीं, 3,077 करोड़ रुपये एजेंटों को कमीशन के रूप में बांटे गए। इसमें आरटीएससीएल ने 1,475 करोड़ और सीसीआईएल ने 1,602 करोड़ रुपये दिए।

Major action by the ED in an investment fraud case
आदित्य ठाकरे का CM फडणवीस सरकार पर हमला, बोले- पार्टी तोड़ना और पेड़ काटना ही मुख्यमंत्री की पसंद

संबद्ध कंपनियों को 1,723 करोड़ रुपये ट्रांसफर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, 1,723 करोड़ रुपये संबद्ध कंपनियों को हस्तांतरित किए गए, जबकि 622 करोड़ रुपये अन्य भुगतानों में खर्च हुए। जांच एजेंसी का आरोप है कि नए निवेशकों से प्राप्त रकम का इस्तेमाल पुराने निवेशकों को भुगतान करने के लिए किया जा रहा था। इस तरह कथित तौर पर पोंजी स्कीम चलाई जा रही थी।