-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Drunk Driving In Holi Cost Dearly 65 Bike And 8 Car Drivers Arrested
मुंबई: होली में शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, 65 बाइक और 8 कार चालक गिरफ्तार
- Written By: प्रभाकर दुबे

FILE- PHOTO
मुंबई: होली (Holi) को लेकर मुंबईकरों (Mumbaikars) में भारी उत्साह देखने को मिला। मानों लोग इस त्यौहार का इंतजार कर रहे थे। वहीं, हुड़दंगबाजों से निपटने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) ने भी पहले से कमर कस ली थी। ट्रैफिक पुलिस ने होली के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए एक विशेष अभियान चलाया था और मंगलवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के अपराध में 73 चालकों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। हालांकि पिछले साल ट्रैफिक पुलिस ने अपने अभियान के दौरान नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने के आरोप में 36 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हर साल होली के दौरान रंग में भंग न पड़े इसके लिए शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ विशेष नाकाबंदी की जाती है। ताकि कोई भी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके और लोगों की जान बचायी जा सके, पिछले साल की तुलना में इस वर्ष के आंकड़े लगभग दोगुने है, क्योंकि पुलिस ने इस साल ब्रेथ एनालाइजर (सांस लेने मशीन) का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। जिसे कोविड-19 के समय प्रतिबंधों के कारण 2022 तक इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
नागपुर में ‘सड़क पर संग्राम’: नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर भड़का बाइक सवार, हाथापायी के बाद आरोपी अरेस्ट
ऑपरेशन यू-टर्न के बाद नया कदम, नागपुर में ड्रग टेस्टिंग शुरू; सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त
Nagpur News: महिला की मौत के बाद जागी मनपा, कचरा गाड़ी चालकों के होंगे ड्रंक टेस्ट
100 से अधिक नाकाबंदी चौकियों पर अधिकारी और कर्मचारी थे तैनात
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) निसार तंबोली ने बताया कि नशे में धुत होकर वाहन चलाने के आरोप में 73 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें से 65 मोटरसाइकिल चालक और 8 कार ड्राइवर है। ट्रैफिक पुलिस ने मुंबई सिटी के विभिन्न इलाकों में एक प्लानिंग के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने और यातायात का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए 100 से अधिक नाकाबंदी चौकियों पर अधिकारी और कर्मचारी को तैनात किया गया था। जो सोमवार की आधी रात से लेकर मंगलवार की शाम 6 बजे तक चला।
Drunk driving in holi cost dearly 65 bike and 8 car drivers arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














