मुंबई ANC की कार्रवाई, 97 लाख रुपये की मेथाक्वालोन के साथ ड्रग पेडलर गिरफ्तार

drug pedler
Updated on

मुंबई: मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) कांदिवली यूनिट ने गोरेगांव से एक नाइजीरियाई ड्रग पेडलर (Drug Peddler) को 970 ग्राम मेथाक्वालोन (Methaqualone) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने  एनडीपीएस  के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले पेडलर पर एएनसी वर्ली में दो मामले दर्ज किए गए है।   

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल के कांदिवली यूनिट ने गोरेगांव से एक नाइजीरियाई ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। एएनसी ने उसके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 97 लाख रुपये मूल्य की 970 ग्राम मेथाक्वालोन बरामद की है। पेडलर पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। 

https://twitter.com/ANI/status/1484837454821863426

Navbharat Live
navbharatlive.com