-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Digital Mapping Of Sanjay Gandhi National Park Aarey Carshed Will Be Fully Closed
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की डिजिटल मैपिंग,आरे कारशेड पर लगेगा पूर्ण विराम
- Written By: ओम प्रकाश

मुंबई : बोरीवली (Borivali) स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park) के 4 किलोमीटर क्षेत्र का डिजिटल मैपिंग (Digital Mapping) कर उसका नक्शा तैयार किया जाएगा। यह 4 किमी क्षेत्र पर्यावरण (Environment) के लिए बहुत संवेदनशील (Sensitive) है। इसलिए गोरेगांव (Goregaon) के आरे कॉलोनी में मेट्रो कारशेड को लेकर चल रहे विवाद पर हमेशा के लिए पूर्णविराम लग जाएगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation) संवेदनशील क्षेत्र का जोनल मास्टर प्लान तैयार करने वाली है।
केंद्र सरकार ने 2016 में एक अधिसूचना जारी कर राष्ट्रीय उद्यान के चारों ओर चार किलोमीटर तक के क्षेत्र को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील घोषित किया है। अधिसूचना के अनुसार इस परिसर का क्षेत्रीय योजना तैयार किया जाना चाहिए। राज्य सरकार ने 2021 में बीएमसी कमिश्नर को संरक्षित क्षेत्र का नियंत्रण प्रमुख बनाया है। जिसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस क्षेत्र का डिजिटल मैपिंग करने का निर्णय लिया है। संवेदनशील क्षेत्र का डिजिटल सीमांकन करने के साथ इसका हवाई फोटोग्राफी भी किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
एक मच्छर आदमी को…, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, फ़िल्मी डायलॉग से कसा तंज
तिरंगा मोर्चा नहीं होगा रद्द, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन, ठाकरे बंधुओं का ऐलान
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? राउत का बड़ा दावा, कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?
अहंकार की हार और सत्य की जीत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुंबई में जश्न, जानिए क्या बोला पूरा विपक्ष
मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव
इस मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक निजी सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय लिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम सलाहकार पर 3 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च करेगी। ठेका मिलने के बाद 24 महीने के भीतर योजना को पूरा करना है। बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति में मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव लाया गया है।
कारशेड पर पूर्ण विराम लगने की संभावना
मेट्रो 3 के लिए भाजपा सरकार के दौरान आरे कॉलोनी में एक कारशेड प्रस्तावित किया गया था। लेकिन महाविकास अघाड़ी सरकार बनने के बाद कारशेड को रद्द कर दिया गया था। फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। राष्ट्रीय उद्यान के संवेदनशील 4 किमी क्षेत्र का मैपिंग किया जाने वाला है, इसलिए कारशेड पर पूर्णविराम लगने की संभावना है।
ऐसी रहेगी रूपरेखा
योजना तैयार करते समय मौजूदा भूमि का उपयोग, जैव विविधता, स्थलाकृति, पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील और विकास योजनाओं का सीमांकन किया जाएगा। जल को पुनर्सचित करने, मौजूदा जल का संरक्षण, वाटरशेड प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
मौजूदा भूमि उपयोग पर कोई प्रतिबंध नहीं
क्षेत्र में बड़ी संख्या में शहरी बस्तियां है। इस योजना से उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पर्यावरण के उद्देश्य से इस योजना को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इससे मौजूदा भूमि उपयोग पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
Digital mapping of sanjay gandhi national park aarey carshed will be fully closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Jul 26, 2026 | 06:58 AMSelf-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Jul 26, 2026 | 06:49 AMWeather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Jul 26, 2026 | 06:33 AMWeekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन
Jul 26, 2026 | 06:15 AMसैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
Jul 26, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














