80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुंबई में ध्वजारोहण: CM देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय और HC में दी तिरंगे को सलामी

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मंत्रालय में ध्वजारोहण किया। हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र वी. घुगे ने तिरंगा फहराया।
Flag hoisting by Chief Minister Devendra Fadnavis at Mantralaya, Mumbai, on the occasion of Indian Independence Day
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ध्वजारोहणसोर्स:- नवभारत डिज़ाइन फोटो
Updated on
Flag hoisting by CM Fadnavis at Mantralaya, Mumbai, on the occasion of Indian Independence Day
भारत आज अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में 'स्वतंत्रता दिवस' का समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय, मुंबई स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। सोर्स:- X
Fadnavis hoisted the flag on the occasion of Independence Day; police officers were present at the event
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।सोर्स:-X
Chief Minister Devendra Fadnavis and his wife Amruta on Independence Day
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ उनके सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोर्स:-X
Chief Minister Devendra Fadnavis, Acting Chief Justice of Bombay High Court, Ravindra V. Ghuge
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनकी प्रमुख उपस्थिति में एवं मुंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मा. मुख्य न्यायाधीश रवींद्र वी. घुगे इनके करकमलों से भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंबई उच्च न्यायालय में ध्वजारोहण। सोर्स:- X
Fadnavis called upon all citizens to move forward with a resolve for the country's unity and development
उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर योगदान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।सोर्स:- X
Paid tribute to the brave freedom fighters who sacrificed their lives for the country's independence
इन्होंने आज भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्रालय, मुंबई स्थित महाराष्ट्र के आराध्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज, क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले एवं महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया।सोर्स:- X
Devendra Fadnavis offered a floral tribute to the statue of Rajmata Jijau and greeted her politely
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्रालय, मुंबई स्थित राजमाता जिजाऊ माँ साहेब इनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया।सोर्स- X
A group photograph was taken with guests and officials on the occasion of Independence Day
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में गणमान्य अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।सोर्स:- X

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com