- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Brokers Are Selling Fake Tatkal Tickets Openly Vigilance Team Conducted Raid
Fake Tatkal Ticket: दलाल धड़ल्ले से बेच रहे फर्जी तत्काल टिकट, विजिलेंस टीम ने की छापेमारी, यात्रियों से भी वसूला जुर्माना
लंबी दूरी की ट्रेनों में रेगुलर और तत्काल टिकट के नाम पर दलालों का फर्जीवाड़ा जारी है। रेलवे के विजिलेंस विभाग ने इस रैकेट को रोकने के लिए छापेमारी की है और यात्रियों से जुर्माना भी वसूला है।
- Written By: आकाश मसने

फर्जी तत्काल टिकट (डिजाइन फोटो)
मुंबई: लंबी दूरी की ट्रेनों में रेगुलर और तत्काल टिकट के नाम पर दलालों का फर्जीवाड़ा जारी है। रेलवे के विजिलेंस विभाग द्वारा नकेल कसे जाने के बावजूद टिकट दलाल दूसरे राज्यों के पीआरएस से तत्काल टिकट निकाल कर यात्रियों को न सिर्फ कई गुना ज्यादा दामों में बेच रहे हैं, बल्कि उन टिकटों की हूबहू प्रिंट कॉपी यात्रियों को थमा दे रहे हैं। मध्य रेल विजिलेंस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मुंबई से यूपी, बिहार और अन्य हिस्सों में जाने वाली ट्रेनों का तत्काल टिकट दूसरे राज्यों से निकाला जा रहा है।
मध्य रेल की सतर्कता टीम द्वारा लगातार जांच कर फेक टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों और दलालों पर कार्रवाई की गई है। बताया गया कि मुंबई के बाहर से तत्काल टिकट जारी कर मुंबई में इसी कंफर्म टिकट के पीएनआर को फेक स्टेशनरी पर प्रिंट कर यात्रियों को महंगे दामों पर बेचा जा रहा है।
मुंबई का टिकट आरा से
24 मार्च को ट्रेन नंबर 11055 एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस का टिकट आरा स्टेशन के पीआरएस से निकाला गया टिकट दलाल द्वारा यात्रियों को मुंबई में फेक स्टेशनरी पर प्रिंट कर थमा दिया गया। इसी तरह 26 मार्च को एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस में चार यात्रियों का के लिए जंघई स्टेशन से टिकट दलाल ने निकाला और उसे कलर प्रिंट कराकर यात्रियों को बेच दिया।ऐसे कई मामले रोजाना पकड़े जा रहे हैं। वहीं एक टिकट दलाल ने पश्चिम मध्य रेलवे के गाडरवारा रेलवे स्टेशन से निकाला और मंहगे दामों पर बेचा।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में सरकारी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू; पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर कामकाज पूरी तरह ठप
कोंकण में शिंदे को घेरने के लिए उद्धव ठाकरे का ‘मास्टर प्लान’; जानें किसे मिलेगा विधान परिषद का टिकट?
नागपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्ती, भूमि अधिग्रहण सलाहकार का सेवा विस्तार प्रस्ताव रद्द
26 अप्रैल को नागपुर पुलिस भर्ती परीक्षा, 595 पदों के लिए लिखित परीक्षा, प्रवेश के सख्त नियम जारी
महिला का टिकट पुरुष को बेचा!
वैसे नियमानुसार रेलवे का आरक्षित टिकट देश के किसी भी पीआरएस से निकाला जा सकता है,लेकिन मुंबई में सक्रिय दलाल दूसरे राज्यों में अपने गुर्गों के माध्यम से अवैध रूप से टिकट निकाल कर यात्रियों को फंसाने का काम कर रहे हैं।
शर्मा नामक एक यात्री ने बताया कि उसे एक दलाल ने 2 महीने बाद का फर्जी टिकट थमा दिया। जब कम्प्यूटर पर पीएनआर डाला गया तो पता चला कि वह आरक्षित टिकट किसी 50 साल की महिला के नाम पर बुक किया गया था। उसने 600 के टिकट के लिए उस यात्री से 2200 रुपए लिए थे। सतर्कता टीम एक ओर जहां नियमानुसार ऐसे यात्रियों से दंड प्रभार वसूल कर रही है वहीं दूसरी ओर टिकट दलालों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर छापामारी भी कर रही है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
रेल प्रशासन ने यात्रियों से की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अनधिकृत एजेंटों से टिकट न लें। दूसरे राज्यों के टिकट खिड़कियों से अवैध रूप से रेगुलर या तत्काल टिकट निकालने वाले दलालों और उनका साथ देने वाले रेलवे के बुकिंग क्लर्कों पर भी नकेल कसने का कार्य सतर्कता विभाग कर रहा है।
-मुंबई से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
Brokers are selling fake tatkal tickets openly vigilance team conducted raid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ishan Kishan ही बने रहें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दी वकालत
Apr 22, 2026 | 03:09 PMयवतमाल में सरकारी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू; पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर कामकाज पूरी तरह ठप
Apr 22, 2026 | 03:03 PMपाकिस्तान तो फेल रहा… ‘सही समय आने पर भारत निभाएगा भूमिका’, ईरान-US विवाद बोले राजनाथ सिंह
Apr 22, 2026 | 03:01 PMकोंकण में शिंदे को घेरने के लिए उद्धव ठाकरे का ‘मास्टर प्लान’; जानें किसे मिलेगा विधान परिषद का टिकट?
Apr 22, 2026 | 02:59 PMअब नहीं ढूंढनी पड़ेगी चाबी, iPhone से खुलेगी Tata EV, एक फोन से होगे सारे काम
Apr 22, 2026 | 02:50 PMUP में मजदूरों के लिए किफायती आवास नीति… अब सिर्फ 1500 रुपये महीने में मिलेगा अपना घर
Apr 22, 2026 | 02:47 PMमहाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: बायोगैस नीति को मंजूरी, सातारा में IT पार्क, शिक्षकों के वेतन पर लिया निर्णय
Apr 22, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM












