होली से पहले BMC की सख्त चेतावनी, पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों को खानी पड़ सकती है जेल की हवा, जान लें ये जरुरी नियम

bmc
फ़ाइल फोटो
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : मार्च का महीना शुरू हो गया है। सबका पसंदीदा रंगों का त्योहार होली बेहद ही करीब है। ऐसे में मुंबई BMC ने होली (Holi 2023) से पहले ही पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों को सख्त चेतावनी दे दी है साथ ही इससे जुड़ी गाइडलाइन्स भी जारी कर दी है। बता दें कि बीएमसी का कहना है कि इसका उल्लंघन करने वालों को भारी जुर्माना के साथ-साथ जेल की भी हवा खानी पड़ सकती है। 

इतना लगेगा जुर्माना 

दरअसल, महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) वृक्ष संरक्षण और संरक्षण अधिनियम, 1975 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने कहा है कि वृक्ष प्राधिकरण की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी पेड़ को काटना एक आपराधिक अपराध है। साथ ही बीएमसी ने ये भी चेताया है कि अगर कोई भी पेड़ काटने की गतिविधि में शामिल होता है तो उसपर 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये के बीच जुर्माना लगाया जा सकता है। 

हजारों टन लकडियां हो जाती हैं राख 

इतना ही नहीं ऐसी गतिविधि में पकड़े जाने के बाद आरोपी को एक हफ्ते से लेकर एक साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है। गौरतलब है कि हर साल होलिका दहन करने के लिए मुंबई में हजारों टन लकड़ी इस्तेमाल की जाती हैं। जो होलिका दहन के बाद पल भर में राख में बदल जाती है। ऐसे में ये पर्यावरण को लेकर चिंताजनक की बात है। जिसे धान में रखते हुए BMC ने लोगों को होली से पहले ही आगाह कर दिया है।