ओशन क्लीनअप से BMC का करार, मुंबई में 9 जगह लगेंगे इंटरसेप्टर; समुद्र में जाने से पहले रुकेगा प्लास्टिक कचरा

Mumbai Plastic Waste Interceptor Project: मुंबई के समुद्र को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने के लिए BMC और 'द ओशन क्लीनअप' में करार, 9 प्रमुख नालों में लगेंगे ट्रैश इंटरसेप्टर।
BMC and 'The Ocean Cleanup' enter into an agreement to protect the ocean from plastic
बीएमसी द ओशन क्लीनअप समझौता मुंबईफोटो सोर्स- X
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • समुद्र को प्लास्टिक से बचाने के लिए बीएमसी और 'द ओशन क्लीनअप' में करार।

  • मुंबई के 9 नए नालों और नदी क्षेत्रों में लगेंगे इंटरसेप्टर।

  • सितंबर 2026 तक दो स्थानों से 119.5 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया।

  • समुद्री प्रदूषण घटाने और जैव विविधता बचाने पर जोर।

Mumbai BMC The Ocean Cleanup MoU: मुंबई के समुद्र को प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरे के प्रदूषण से बचाने के लिए बीएमसी ने बड़ी पहल की है। इसके लिए महानगरपालिका ने अंतरराष्ट्रीय संस्था 'द ओशन क्लीनअप' के साथ साझेदारी की है। बुधवार को दोनों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस योजना के तहत मुंबई के नौ नए स्थानों पर ट्रैश इंटरसेप्टर प्रणाली स्थापित की जाएगी। ये उपकरण नालों और नदियों के जरिए समुद्र में पहुंचने वाले प्लास्टिक और तैरते कचरे को बीच में ही रोककर एकत्र करेंगे।

समुद्र में पहुंचने से पहले रोका जाएगा कचरा

इस तकनीक का उद्देश्य समुद्री प्रदूषण को कम करना और समुद्री जैव विविधता को सुरक्षित रखना है। नालों में लगाए जाने वाले इंटरसेप्टर पानी के बहाव के साथ आने वाले प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरे को रोकेंगे। इससे समुद्र तटों पर जमा होने वाले कचरे को कम करने में मदद मिलेगी।

महापौर और मनपा आयुक्त की मौजूदगी में हुआ समझौता

मुंबई बीएमसी और द ओशन क्लीनअप के बीच हुए समझौते पर उपायुक्त (बुनियादी सुविधाएं) गिरीश निकम और संस्था के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोयन स्लैट ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर महापौर रितु तावड़े, उपमहापौर संजय घाड़ी, मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

BMC and 'The Ocean Cleanup' enter into an agreement to protect the ocean from plastic
70 साल का अंधेरा खत्म! गड़चिरोली के अतिदुर्गम मोरमेट्टा गांव में पहली बार पहुंची बिजली, पुलिस ने बदली तस्वीर

पहले दो स्थानों से निकाला गया 119.5 टन कचरा

संस्था ने इससे पहले मालाड खाड़ी के रामचंद्र नाले और ट्रॉम्बे खाड़ी के सुभाष नगर नाले में ट्रैश इंटरसेप्टर लगाए थे। इन दोनों स्थानों से सितंबर 2026 तक कुल 119.5 मीट्रिक टन कचरा निकाला जा चुका है। इसमें ट्रॉम्बे खाड़ी से 102 मीट्रिक टन और मालाड खाड़ी से 17.5 मीट्रिक टन कचरा एकत्र किया गया है।

BMC and 'The Ocean Cleanup' enter into an agreement to protect the ocean from plastic
सूखे के बीच पुणे के किसानों को बड़ी राहत, 5,795 किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिले 65.11 करोड़ रुपये

इन नौ स्थानों पर लगेंगे नए इंटरसेप्टर

नई योजना के तहत दादर-धारावी नाला, पीरामल नाला, गजघरबंध नाला, मिठी नदी, ट्रॉम्बे खाड़ी, कलानगर नाला, राजेंद्र नगर नाला, माहुल नाला और मालवणी नाले में इंटरसेप्टर स्थापित किए जाएंगे।

इस परियोजना से नालों के जरिए समुद्र में पहुंचने वाले प्लास्टिक कचरे पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही मुंबई शहर के समुद्री तटों और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को स्वच्छ रखने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।