मुंबई में मनोरंजन कर बढ़ाने की तैयारी: BMC विधि समिति में 22 सितंबर को पेश करेगी प्रस्ताव, नए रेट तय

Mumbai Entertainment Tax: मुंबई में मल्टीप्लेक्स, थिएटर और मनोरंजन कार्यक्रमों पर इंटरटेनमेंट टैक्स बढ़ाने के लिए बीएमसी 22 सितंबर को विधि समिति की बैठक में प्रस्ताव पेश करने जा रही है।
Move to hike entertainment tax in Mumbai; proposal to be presented to BMC Law Committee on September 22
मुंबई बीएमसी, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai Cinema Theatre Tax Revision: मुंबई में सिनेमाघरों, नाट्यगृहों, सर्कस और मनोरंजन के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए वसूले जाने वाले इंटरटेनमेंट टैक्स में बढ़ोतरी जल्द बीएमसी की तैयारी लाएगी प्रस्ताव बीएमसी ने शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर 22 सितंबर को होने वाली विधि समिति की बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

समिति की मंजूरी के बाद प्रस्ताव राज्य सरकार के नगरविकास विभाग को भेजा जाएगा। राज्य सरकार की मंजूरी और राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के बाद संशोधित दरों के अनुसार कर वसूली शुरू की जा सकेगी।

मल्टीप्लेक्स सिनेमा पर 400 रुपये तक टैक्स

मुंबई बीएमसी के प्रस्ताव के अनुसार, आधुनिक मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों के लिए प्रत्येक शो पर 400 रुपये इंटरटेनमेंट टैक्स प्रस्तावित है। वातानुकूलित सिनेमाघरों से प्रत्येक शो के लिए 200 रुपये और गैर-वातानुकूलित सिनेमाघरों से प्रत्येक शो के लिए 50 रुपये वसूले जाएंगे।

वहीं, नाटक, जलसा, मनोरंजन के विभिन्न कार्यक्रम और तमाशा के लिए प्रत्येक शो पर 100 रुपये कर प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा सर्कस और आनंद मेले के लिए प्रतिदिन 100 रुपये तथा अन्य किसी भी मनोरंजन कार्यक्रम के लिए प्रत्येक शो पर 75 रुपये टैक्स निर्धारित करने का प्रस्ताव है।

Move to hike entertainment tax in Mumbai; proposal to be presented to BMC Law Committee on September 22
इथेनॉल नीति पर राजेश टोपे की चिंता, बोले- रोक लगी तो महाराष्ट्र की चीनी मिलों पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव

यदि कोई कार्यक्रम स्वतंत्र शो के रूप में नहीं होता है, तो प्रतिदिन 75 रुपये की दर से कर वसूला जाएगा। बीएमसी के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए तैयार प्रस्ताव में वर्तमान दरों में संशोधन का आधार वर्ष 2014-15 में निर्धारित कर दरों को बनाया गया है।

वर्ष 2026-27 में सिनेमाघरों की श्रेणी में बदलाव किए बिना मुंबई शहर में प्रदर्शित होने वाली मराठी और गुजराती फिल्मों तथा रंगमंच पर प्रस्तुत मराठी और गुजराती नाटकों के लिए रंगभूमि कर अधिनियम के तहत पहले से दी जा रही छूट का भी उल्लेख प्रस्ताव में किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com