हैलोवीन के जरिए BMC ने दिया जागरुकता का संदेश

Holloween
Published on
Updated on

मुंबई: मुं‍बई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) द्वारा जागरूकता संदेश (Awareness Message) को फ़ैलाने के लिए अपने ट्विटर (Twitter) पर एक कंकाल का वीडियो  (Video) ट्वीट किया है। मुंबई महानगरपालिका के ऑफिशियल हैंडल से एक खास ट्वीट किया गया जिसके जरिए वो हैलोवीन का जश्न तो मना ही रहे हैं साथ में एक खास संदेश भी दे रहे हैं। बीएमसी (BMC) ने लोगों को हैलोवीन (Halloween) की बधाई देते हुए प्लास्टिक (Plastic) के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए जागरूक किया है। 

वीडियो में नजर आ रहा कंकाल प्लास्टिक का बना हुआ है। मुड़ी हुई बोतल और प्लास्टिक के ग्लास से उसका शरीर बना है और काफी मजेदार ढंग से वो हिलता हुआ दिख रहा है। 

प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें

वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि प्लास्टिक हमारी प्यारी धरती को डराने के लिए है। इसके इस्तेमाल से बचें। वीडियो पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कई लोग बीएमसी की आलोचना भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बीएमसी ने मुंबई में प्लास्टिक के रोक पर कड़े कदम नहीं उठाए हैं। विदेशों में 31 अक्टूबर को हैलोवीन का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर लोग अपनी अजीबो-गरीब फोटोज शेयर करते हैं। भारत में भी धीरे-धीरे हैलोवीन का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com