प्रवीण दरेकर को HC से बड़ी राहत, मुंबई पुलिस को दो सप्ताह तक गिरफ्तार नहीं करने के निर्देश

Praveen Darekar
File Photo
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर (Praveen Darekar) को मुंबई हाई कोर्ट (Mumbai High Court) से बड़ी राहत (Big Relief) मिली है। हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को दो सप्ताह तक दरेकर को गिरफ्तार (Arrest) नहीं करने का निर्देश दिया है। प्रवीण दरेकर पर मुंबई बैंक घोटाले (Mumbai Bank Scam) का आरोप है।

मंगलवार को बांबे हाई कोर्ट के न्यायधीश अनुजा प्रभुदेसाई के सामने प्रवीण दरेकर की याचिका सुनवाई के लिए आयी। समय का अभाव होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। दरेकर के वकील अखिलेश चौबे ने हाई कोर्ट से अगली सुनवाई तक उन्हें अंतरिम सुरक्षा देने की मांग की। हाई कोर्ट ने उनकी मांग को मानते हुए मुंबई पुलिस को अगली सुनवाई होने तक गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया है। दरेकर को हाई कोर्ट से दो सप्ताह की राहत मिली है।

क्या है पूरा मामला

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी धनंजय शिंदे की शिकायत पर एमआरए मार्ग पुलिस ने प्रवीण दरेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। दरेकर पर आरोप है वह खुद को मजदूर बताया और मुंबई बैंक में चुनाव लड़ा था। ऐसा कर करीब 20 साल तक सरकार के साथ मुंबई बैंक, जमाकर्ताओं और सहकारिता विभाग को धोखा दिया।दरेकर साल 1997 से मुंबै बैंक में मजदूर प्रवर्ग से संचालक के तौर पर चुने जा रहे थे। दरेकर मजदूर न होने बावजूद ऐसा किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com