- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bdd Chawals Move Will Soon Meet The Demand Of Residents
बीडीडी चाल निवासियों की मांग जल्द होगी पूरी
- Written By: ओम प्रकाश

file photo
- इमारत निर्माण से पहले निकलेगी घरों की लॉटरी
- एन एम जोशी मार्ग चाल निवासियों के लिए खुशखबरी
मुंबई. शहर की बीडीडी चालों के पुनर्विकास के बीच आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के लिए राज्य सरकार की कटिबद्धता के कारण सफलता मिलने लगी है. ट्रांजिट एग्रीमेंट के साथ ही रिहैब इमारतों का एग्रीमेंट करने की बीडीडी निवासियों की जिद को मान्य करते हुए राज्य सरकार ने ट्रांजिट कैंप में शिफ्ट होने वाले निवासियों के लिए म्हाडा ने नियमों को भी ताक पर रख दिया है. ट्रांजिट कैंप में जाने पर जल्दी घर नहीं मिलने से निवासी हमेशा आशंकित रहते हैं, इस भय को दूर करने के लिए सरकार ने नियमों की परवाह किए बिना एन एम जोशी मार्ग के 269 निवासियों के लिए लॉटरी निकालने का फैसला किया है.
स्थानांतरण काम तेजी से चल रहा
नायगांव बीडीडी चाल के पुनर्निर्माण से एल एंड टी कंपनी के हाथ खींचने से यहां का पुनर्विकास अधर में लटक गया है, लेकिन वर्ली बीडीडी चाल और एन एम जोशी मार्ग का काम आगे बढ़ रहा है. म्हाडा मुंबई मंडल के मुख्य अधिकारी योगेश म्हसे ने बताया कि एन एम जोशी मार्ग चाल के निवासियों की पात्रता निश्चित कर स्थानांतरण काम तेजी से चल रहा है. ट्रांजिट कैंप में भेजे गए 269 निवासियों को गिफ्ट देने का निर्णय किया गया है. पहले चरण के 269 घरों की ऑनलाइन लॉटरी जल्द निकाली जाएगी. यह लॉटरी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों निकालने के लिए उनसे समय देने का आग्रह किया गया है. मुख्यमंत्री का समय मिलते ही अक्टूबर में ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी. इसके लिए म्हाडा ने तैयारी भी शुरु कर दी है.
पुनर्विकास 3 चरणों में किया जाना है
सम्बंधित ख़बरें
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
म्हाडा अधिकारी के अनुसार एन एम जोशी मार्ग में कुल 2560 टेनामेंट है. इनका पुनर्विकास 3 चरणों में 7 साल में किया जाना है. पहले चरण में 10 चालों के 800 घरों का काम शुरु किया गया है. इसमें से 617 लोग पात्र हुए हैं और 269 लोग ट्रांजिट कैंप में चले गए हैं. उनके लिए लॉटरी निकाली जाएगी. अन्य निवासियों को ट्रांसिट कैम्प में भेजने का एग्रीमेंट की प्रक्रिया चल रही है. पहले चरण में 193 निवासी अपात्र हुए हैं उनके भी कागजात जमा किए जा रहे हैं. सभी को 6 मिलों की जमीन पर बनाए गए ट्रांजिट कैंपों में शिफ्ट किया जा रहा है.
सरकार वादे को पूरा करेगी
अधिकारी के अनुसार 1 से 15 अक्टूबर के बीच बचे हुए निवासियों को स्थानांतरित करने की मुहिम शुरु की जाएगी. लॉटरी निकालने की तैयारी 15 मार्च को ही पूरी कर ली गई थी, लेकिन कोरोना संकट के कारण इसे रोक दिया गया था. अब अक्टूबर में लॉटरी निकाल कर सरकार बीडीडी चाल निवासियों से किए गए वादे को पूरा करेगी जिससे उनमें सरकार के प्रति भरोसा पैदा हो और अन्य बीडीडी चाल निवासी भी पुनर्निर्माण के लिए बाधा न बनें. म्हाडा का नियम है कि इमारत पूरी तरह तैयार होने के बाद ही उसकी लॉटरी निकाली जाती है, लेकिन बीडीडी चाल के लिए सरकार ने नियमों को दरकिनार कर दिया है.
एन जोशी मार्ग में 32 चालें हैं
अभी इमारत निर्माण का काम भी शुरु नहीं हुआ है. निर्माण कार्य शुरु होने के बाद पूरा होने में कम से कम 30 महीने का समय लगता है. एन जोशी मार्ग में 32 चालें हैं एक चाल में 80 टेनामेंट हैं. यहां पर 3 बेसमेंट को छोड़ कर 22 मंजिला इमारतें बनाई जानी हैं. म्हाडा के इतिहास में यह पहली बार है कि इमारत निर्माण कब शुरु होगा यह पता नहीं है, लेकिन लॉटरी पहले ही निकाली जा रही है.
Bdd chawals move will soon meet the demand of residents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM










