Atal Setu से Mumbai Pune Expressway तक नया कनेक्टर, 90 मिनट में पूरा होगा मुंबई-पुणे सफर

Mumbai Pune Expressway को तेज और आसान बनाने के लिए अटल सेतु और एक्सप्रेसवे के बीच नया कनेक्टर बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर सफर 90 मिनट में सिमटने की उम्मीद है।
atal-setu-mumbai-pune-expressway-connector-project-update
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Atal Setu to Mumbai Pune Expressway: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और अटल सेतु के बीच एक कनेक्टर बनाया जा रहा है। इस कनेक्टर के काम में तेजी आ गई है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जरूरी स्टेज पर काम चल रहा है।

एमएमआरडीए के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फरवरी 2027 तक इस कनेक्टर का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे साउथ मुंबई से पुणे-मुंबई हाईवे तक पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। जानकारी के अनुसार 176 में से 143 जगहों पर कंस्ट्रक्शन की नींव रखी जा चुकी है। इनमें से 141 जगहों पर पियर बनाए जा चुके हैं। यह रूट पूरी तरह से एलिवेटेड है और 830 में से 653 गर्डर भी खड़े कर दिए गए हैं। इसके अलावा दूसरी जगहों पर भी काम चल रहा है।

7.35 किमी लंबा होगा कनेक्टर

  • पनवेल के पलास्पे में सर्विस रोड को चौड़ा करने का काम चल रहा है। ये सारे काम पूरे हो जाने के बाद, अटल सेतु से मुंबई-पुणे हाईवे तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
  • यह कनेक्टर 7.35 किमी लंबा होगा, सिक्स-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर की मदद से मुंबई से बाहर जाने वाले पैसेंजर्स का ट्रैफिक आसान हो जाएगा। नवी मुंबई के पलास्पे से शुरू होने वाला यह कनेक्टर पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे को चिरले से जोड़ेगा।
  • हाल ही में खुला नवी मुंबई एयरपोर्ट चिरले के पास है, इसलिए, यह कनेक्टर एयरपोर्ट जाने वाले पैसेंजर्स के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा। इतना ही नहीं, यह कनेक्टर चिरले और पलास्पे में दो एलिवेटेड रोड को जोड़ेगा। इससे जेएनपीटी हाईवे से भी सीधा कनेक्शन बन जाएगा।

पहले फेज में बनेगी 4.6 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

पहले फेज में चिरले में 4.6 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनेगी, इसके बाद अगले फेज में पलास्पे से एक्सप्रेस वे तक 2.75 किमी की रोड बनेगी। अभी ट्रैफिक जाम की वजह से मुंबई से पुणे जाने में 2 से 2.5 घंटे लगते हैं। इस कनेक्टर से यह सफर सिर्फ 90 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है। इसलिए, जो लोग रोज मुंबई से पुणे जाते हैं, उन्हें बहुत फायदा होगा।

इस कनेक्टर से मुंबईकर बिना किसी सिग्नल के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे में एंट्री कर पाएंगे। इससे अटल सेतु के जरिए एक तेज और आसान ट्रैवल कॉरिडोर बनेगा, इससे मुंबई और पुणे के बीच ट्रैवल करने वालों को काफी फायदा होगा।

- डॉ। संजय मुखर्जी, आयुक्त, एमएमआरडीए

अटल सेतु कनेक्टर के क्या फायदे होंगे ?

  • सिग्नल-फ्री सफर हो सकेगा
  • जंक्शन पर ट्रैफिक जाम खत्म होगा
  • साउथ मुंबई से एक्सप्रेस वे तक सफर आसान होगा
  • वीकेंड की जाम से मुक्ति
  • रोजाना पुणे-मुंबई सफर आसान होगा
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com