-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Anurag Thakur Urges Bollywood Industry Houses To Support Hunar Haat Artists
अनुराग ठाकुर का बॉलीवुड, उद्योग घरानों से हुनर हाट कलाकारों का समर्थन करने का आग्रह
- Written By: संदीप पांडे

मुंबई : केंद्रीय मंत्री (Union Minister) अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने उद्योग घरानों (Industry houses) और फिल्म उद्योग (Film Industry) से आग्रह किया कि वे सालगिरह और त्योहार के उपहार हुनर हाट से प्राप्त करके स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करें। इस पहल का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के विचार को मजबूत करना है। यहां हुनर हाट के 40वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश भर के 1,000 से अधिक शिल्पकारों और कारीगरों ने अपने अनूठे उत्पादों का प्रदर्शन किया है, जिनमें से कुछ ने स्वदेशी उत्पाद बनाने का प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने फिल्म उद्योग और उद्योग क्षेत्र से शिल्पकारों और कारीगरों का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘भले ही दिवाली में अभी 5-6 महीने हैं, लेकिन कार्पोरेट उपहारों के लिए अपने ऑर्डर अभी यहां हुनर हाट में दें।’
मंत्री ने कहा कि सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ पहल ने न केवल लोगों को अपनी आय अर्जित करने में मदद दी है, बल्कि आसपास के कुछ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उत्पन्न किये हैं और वह भी ऐसे समय में जब दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं कोविड -19 महामारी से प्रभावित थीं। ‘स्किल इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस पहल ने लोगों को नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी देने वाला बना दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘तेजस’ कौशल कार्यक्रम के तहत भारत की योजना संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में कुशल जनशक्ति भेजने की है।
सम्बंधित ख़बरें
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
LIVE NOW?: Union Minister Shri @ianuragthakur inaugurating 40th @hunarhaat at MMRDA Grounds, Bandra-Kurla Complex, Mumbai .@PIBMumbai @PMOIndia @naqvimukhtar @DDNewslive https://t.co/hesEDfNiBr — Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) April 17, 2022
उन्होंने कहा, ‘एक साल के भीतर नौकरी चाहने वाले 30,000 कुशल श्रमिकों को संयुक्त अरब अमीरात भेजा जाएगा।’ अनुराग ठाकुर ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय से देश भर में नियोजित हुनर हाट के भविष्य के संस्करण में एक साथ अल्पकालिक कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करने की व्यवहार्यता की जांच करने का आग्रह किया। हुनरहाट पहल पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मुंबई में सभा देश की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा, ‘आपको कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कटक तक देश की संस्कृति और कौशल का अनुभव मिलेगा।’ उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से नौ लाख से अधिक कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। (एजेंसी)
Anurag thakur urges bollywood industry houses to support hunar haat artists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














