ब्रिटिश शाही जोड़े से मिले CM फडणवीस, केट मिडलटन के देसी अवतार पर भारी पड़ा अमृता फडणवीस का साड़ी लुक

Amruta Fadnavis Saree Look: मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ब्रिटिश प्रिंस विलियम व प्रिंसेस केट का स्वागत किया। इस दौरान अमृता फडणवीस के लूक ने सभी ध्यान अपनी ओर खींचा।
Amruta Fadnavis devendra fadnavis and Prince and Princess of Wales, Prince William and Princess Kate Middleton
सीएम देवेंद्र फडणवीस, अमृता फडणवीस के साथ ब्रिटिश प्रिंस विलियम व प्रिंसेस केट मिडलटनसोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra

Amruta Fadnavis Saree Look British Royal Couple: मुंबई की फिजाओं में इन दिनों एक अलग ही शाही चमक देखने को मिल रही है। अर्थशॉट प्राइज में शिरकत करने के लिए ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन खास तौर पर भारत दौरे पर आए हैं। अपनी इस यादगार मुंबई यात्रा के दौरान ब्रिटिश शाही जोड़े ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस से खास मुलाकात की। इस दौरान साड़ी, डायमंड ज्वेलरी और सटल मेकअप में अमृता फडणवीस की सादगी और खूबसूरती पर हर किसी की निगाहें टिकी रहीं।

1. ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन का स्वागत

Amruta Fadnavis devendra fadnavis and Prince and Princess of Wales, Prince William and Princess Kate Middleton
ब्रिटिश प्रिंस विलियम व प्रिंसेस केट मिडलटन का स्वागत करते सीएम देवेंद्र फडणवीस, अमृता फडणवीससोर्स: एक्स/@Dev_Fadnavis

इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात की सबसे खूबसूरत बात यह रही कि दोनों परिवारों के बीच बेहद अपनापन, गर्मजोशी और सहजता देखने को मिली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की परंपरा के अनुसार शाही मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग दोनों परिवारों के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

2. अमृता फडणवीस की सादगी और ग्लैमर ने जीता दिल

Amruta Fadnavis devendra fadnavis and Prince and Princess of Wales, Prince William and Princess Kate Middleton
ब्रिटिश प्रिंस विलियम, प्रिंसेस केट मिडलटन, सीएम देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीससोर्स: एक्स/@Dev_Fadnavis

इस खास मौके पर अमृता फडणवीस अपने पारंपरिक लेकिन बेहद गॉर्जियस अवतार में नजर आईं। खूबसूरत साड़ी में अमृता ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने इस साड़ी के साथ डायमंड ड्रॉप नेकलेस और मैचिंग स्टड इयररिंग्स कैरी किए, जो उनके लुक को बेहद क्लासी बना रहे थे। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने साइड-पार्टेड ओपन हेयर को हल्का कर्ली टच दिया था। उनके ग्लोइंग मेकअप ने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। माथे पर छोटी सी बिंदी, डार्क शेड लिपस्टिक, आंखों पर लाइट आईशैडो के साथ परफेक्ट आईलाइनर और गालों पर ब्लश व हाईलाइटर के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

3. भारतीय परिधानों में रंगा ब्रिटिश शाही जोड़ा

Amruta Fadnavis devendra fadnavis and Prince and Princess of Wales, Prince William and Princess Kate Middleton
ब्रिटिश प्रिंस विलियम, प्रिंसेस केट मिडलटन, सीएम देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीससोर्स: एक्स/@Dev_Fadnavis

अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स में प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे नजर आए। दोनों ने मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनरों के आउटफिट्स पहनकर महफिल लूट ली। प्रिंसेस केट ने डिजाइनर महिमा महाजन की तैयार की गई लाल रंग की फ्लोर-लेंथ अनारकली ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लाल अनारकली पर सुनहरे रंग की नाजुक बूटियों का शानदार काम किया गया था, जबकि नेकलाइन, कमर और स्लीव्स के कफ्स पर हरे और सिल्वर रंग की बारीक कढ़ाई इसे रॉयल कंट्रास्ट दे रही थी।

4. केट ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक से जीता दिल

Amruta Fadnavis Saree Look British Royal Couple
सीएम देवेंद्र फडणवीस, अमृता फडणवीस के साथ ब्रिटिश प्रिंस विलियम व प्रिंसेस केट मिडलटनसोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra

प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को लेयर्ड डायमंड नेकलेस, स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स और मैचिंग रेड क्लच के साथ पूरा किया। हाफ-अप, हाफ-डाउन हेयरस्टाइल और सटल मेकअप में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, प्रिंस विलियम भी पीछे नहीं रहे; वे जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के क्लासिक ब्लैक बंदगला सूट में बेहद डैशिंग और रॉयल अंदाज में दिखाई दिए। कुल मिलाकर, फैशन और कूटनीति के इस संगम ने मुंबई की शाम को यादगार बना दिया।

5. फिल्मी सितारों ने भी की शिरकत

middleton earthshot prize awards
रकुल प्रीत कौर और करण जौहरसोर्स: सोशल मीडिया

मुंबई में आयोजित अर्थशॉट प्राइज 2026 में फिल्मी सितारों ने भी शिरकत की थी। कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत कौर और फिल्म डारेक्टर करण जौहर दिखाई दिए।

संबंधित खबरें

No stories found.