मुंबई के अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय पति ने की पत्नी की हत्या, खुद का गला रेतकर की खुदकुशी

Crime News Mumbai: मुंबई के अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के दौरान 19 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली।
19-year-old husband kills wife after domestic dispute in Mumbai's Agripada
अग्रीपाड़ा मुंबई घरेलू विवाद हत्या, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Agripada Mumbai Domestic Dispute Murder Suicide Case: अग्रीपाड़ा इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक 19 वर्षीय युवक द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना कालापानी चौकी के पास स्थित एक मकान में हुई। पत्नी की हत्या के बाद युवक ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद एहसान शेख (19) और उसकी पत्नी जन्नत एहसान शेख (19) के रूप में हुई है।

कहासुनी के बाद पत्नी पर हमला

पुलिस के अनुसार, एहसान और जन्नत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर एहसान ने कथित तौर पर रसोई में रखे चाकू से जन्नत पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जन्नत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद एहसान ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

नायर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एहसान को तत्काल उपचार के लिए मुंबई शहर के नायर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे बचाने के प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

19-year-old husband kills wife after domestic dispute in Mumbai's Agripada
मुंबई में 13,000 करोड़ की सेंचुरी मिल जमीन 1,300 करोड़ में लीज पर देने का आरोप, कांग्रेस ने बीएमसी को घेरा

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अग्रीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दंपति के बीच हुए विवाद की वजह का पता लगाने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। मामले में आगे की जांच के बाद घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com