Abu Azmi: जमानत के बाद जांच अधिकारी के समक्ष पहुंचे अबू आजमी, कोर्ट ने पुलिस को दिए ये सख्त निर्देश

पिछले हफ्ते सपा विधायक अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ करने की वजह से 26 मार्च को चल रहे बजट सत्र के समाप्त होने तक विधानसभा से निलंबित कर केस दर्ज किया गया था। जमानत मिलने के बाद कोर्ट ने पुलिस और आजमी को निर्देश दिए है।
औरंगजेब पर की गई टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी आज बुधवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने पहुंचे।
अबू आजमी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: औरंगजेब पर की गई टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी आज बुधवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने पहुंचे। अबू आजमी मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने उपस्थित हुए। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पेश होने से पहले अबू आजमी ने कहा कि कोर्ट की तरफ से उन्हें जमानत मिल चुकी है, अब स्टेशन में पेश होने जा रहा हूं।

अबू आजमी ने कहा कि मैं मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन जा रहा हूं। अदालत ने मुझे पुलिस स्टेशन जाकर तीन दिनों तक पुलिस के सामने हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। जहां पर केस दर्ज किया गया है और जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए थे।

कोर्ट ने पुलिस से किए सवाल

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने खुद पुलिस से पूछा कि आपने स्टेटमेंट लिया? या फिर उनको पढ़ा क्या? इस पर पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि ऐसे कैसे आपने एफआईआर दर्ज कर ली। अबू आजमी ने कहा कि ये फालतू में मामला दर्ज किया गया।

कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा

औरंगजेब टिप्पणी मामले में सपा विधायक अबू आजमी को कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि अबू आजमी को 12, 13 और 15 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होना होगा। बता दें कि कोर्ट ने अबू आजमी को 20 हजार रुपये का सॉल्वेंट सिक्योरिटी बांड देने के बाद अग्रिम जमानत दी थी। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इस बयान से मचा था बवाल

महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी पर केस औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी को लेकर किया था। अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल के दौरान भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक पहुंच गई थीं। अबू आजमी ने औरंगजेब के दौर का जिक्र करते हुए दावा किया था कि हमारा जीडीपी (विश्व जीडीपी) का करीब 24 फीसदी था और भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। इसके अलावा अबू आजमी ने औरंगजेब और मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई को राजनीतिक लड़ाई बताया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com