57,323 छात्रों को मिले पहली पसंद के कॉलेज, 11वीं में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट घोषित

Collage Admission
File Photo
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: केंद्रीय ऑनलाइन प्रणाली के जरिए से प्रथम वरीयता वाले जूनियर कॉलेजों में 57 हजार 323 छात्रों को कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया गया है। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए मुंबई महानगर क्षेत्र में 11वीं प्रवेश के लिए पहली प्रवेश सूची बुधवार सुबह 10 बजे ऑनलाइन घोषित की गई। पहली मेरिट लिस्ट के तहत 2 लाख 36 हजार 591 सीटों के लिए कुल 2 लाख 15 हजार 753 छात्रों ने आवेदन किया था। इसमें 1 लाख 36 हजार 229 विद्यार्थियों को कॉलेज मिला है। इनमें से 57 हजार 323 विद्यार्थियों को प्रथम च्वॉइस कॉलेज, 21 हजार 934 छात्रों को द्वितीय च्वॉइस कॉलेज तथा 15 हजार 63 विद्यार्थियों को तृतीय च्वॉइस कॉलेज मिला है।

24 तक करनी होगी पुष्टि

जूनियर कॉलेजों में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश केंद्रीय ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किए जा रहे हैं। छात्र अपने लॉगइन में जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज मिला है। पहली मेरिट सूची में पात्र छात्रों को 21 जून से 24 जून (शाम 6 बजे तक) तक प्रवेश की पुष्टि करनी है। जो विद्यार्थी संबंधित जूनियर कॉलेज में अपने प्रवेश की पुष्टि करना चाहते हैं, उन्हें अगले विकल्प पर क्लिक करना होगा और अपने प्रवेश की ऑनलाइन पुष्टि करनी होगी। छात्रों को अपनी पहली पसंद का कॉलेज मिलने पर अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।

निर्देशों का पालन करें छात्र

कनिष्ठ महाविद्यालय में प्रवेश अनुसूची में उल्लिखित अवधि के भीतर ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित किया जाना चाहिए, अन्यथा आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए वेबसाइट पर प्रकाशित निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करनी होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com