सलाम बॉम्बे फाउंडेशन के 3 विद्यार्थियों का अनुपम खेर के अभिनय संस्थान में हुआ चयन, मिली छात्रवृत्ति

Anupam Kher Actor Prepares the School for Actors
Published on
Updated on

मुंबई : सलाम बॉम्बे फाउंडेशन (Salaam Bombay Foundation) के आर्ट्स विद्यार्थियों (Arts Students) को भारत के प्रमुख अभिनय संस्थान (Acting Institute) बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) अभिनेता (Actor) अनुपम खेर के 'एक्टर प्रीपेयर्स द स्कूल फॉर एक्टर्स' में भाग लेने का मौका मिला है। जिसमें उन्हें थियेटर और कैमरा एक्टिंग की कला सिखाई जाएगी। इस संस्थान से बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और एक्टर वरुण धवन जैसे सितारों ने भी शिक्षा लिया है। ये संस्थान मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित है। इस संस्थान के परिसर में 7 मई को एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया था।

इस आयोजन में सलाम बॉम्बे फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें कुल 25 छात्रों में से तीन छात्रों का चयन हुआ है। जिनको एक्टर और परफॉर्मर के तौर पर कॅरियर बनाने का मौका मिलेगा साथ ही इन तीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी दिया गया है। इन चयनित विद्यार्थियों को 'अनुपम खेर एक्टर प्रीपेयर्स द स्कूल फॉर एक्टर्स' से पूरा सहयोग मिलेगा। जिसमें उन्हें कला की बारीकियों को सिखाया जाएगा। इस वर्कशॉप में 20 वर्षीय सिद्धेश पारधी ने भी भाग लिया। जिन्होंने इस अवसर के लिए धन्यवाद किया है। सिद्धेश पारधी इस वर्ष सेकंड ईयर कॉलेज के विद्यार्थी है।

जिन्होंने कोरोना काल में कई कठिनाइयों का सामना किया है। उनकी मां पेशे से एक दर्जी है। जिनका काम भी कोविड- 19 की महामारी में छूट गया। अब वो अपनी एक छोटी सी बेकरी चलाती है। जिसमें सिद्धेश पारधी उनका हाथ बटाते है। सिद्धेश पारधी अपने 10 साल की उम्र से ही एक्टिंग के दीवाने है। उन्हें बचपन से ही फिल्मों का बहुत शौक है। यहां तक कि वो एक्टर्स का नकल भी करते है। इस जुनून के चलते सिद्धेश पारधी अपने 12 साल की उम्र में सलाम बॉम्बे फाउंडेशन के थियेटर एकेडमी में कदम रखे। जहां उन्होंने कुछ ही महीनों में अपनी पटकथाएं सुधारना शुरू कर दिया और अपनी खुद की शैली बनाने लगे।

7वीं कक्षा से वो थियेटरों में भाग लेना शुरू कर दिए और स्थायनीय मंचों पर प्रस्तुति भी देने लगे। उनके इसी टैलेंट और लगन को देखकर उन्हें रानी मुखर्जी की बॉलीवुड फिल्म 'हिचकी' में एक रोल करने का मौका मिला। इसके बाद सिद्धेश 'क्राइम पेट्रोल' के दो एपिसोड्स में भी नजर आए। प्रियंका कोटवाल की भी कहानी सिद्धेश पारधी से काफी मिलती-जुलती है। उन्हें भी एक्टिंग काफी पसंद है। उन्होंने भी इस वर्कशॉप में भाग लिया। प्रियंका कोटवाल के पिता एक ऑटो रिक्शाा चालक हैं। प्रियंका कोटवाल अपने परिवार के साथ बोरिवली में रहती हैं, उन्होंने कभी भी किसी भी तरह की कमी को अपने एक्टिंग के आड़े नहीं आने दिया।

प्रियंका कोटवाल को अपनी एक्टिंग के जुनून का पता तब चला जब वो अपने स्कूल में सलाम बॉम्बे फाउंडेशन के एक थियेटर सेशन में भाग ली। 8वीं कक्षा से वो थिएटर वर्कशॉप्स, और परफॉर्मेंसेस में भाग लेना शुरू की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखी। प्रियंका कोटवाल सलाम बॉम्बे फाउंडेशन की थियेटर एकेडमी में सहायक ट्रेनर हैं और बीते समय में वो जानी-मानी अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशक और कठपुतली के खेल में एक्सपर्ट मीना नाइक के साथ अभिनय कर चुकी हैं। वो यूट्यूब पर एक सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं और वो कई एनिमेटेड शोज के लिये अनगिनत वॉइसओवर कर चुकी हैं। उनका सपना थियेटर में कॅरियर बनाने और भविष्य में पटकथा लेखन और निर्देशन करने का है।

अनुपम खेर का एक्टर प्रीपेयर्स संस्थान मुंबई में 2005 में एक्टर्स के लिये एक पेशेवर ड्रामा स्कूल के तौर पर शुरू किया गया था। जिससे विद्यार्थी आधुनिक तकनीकों और विधियों से इस कला को सीख सकें। यह विश्व में एकमात्र संस्थाान है, जिसका नेतृत्व एक ऐसे दिग्गज अभिनेता द्वारा किया जाता है, जो पेशेवर तौर पर अब भी सक्रिय है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com