मुंबई से मऊ के बीच चलेंगी 20 समर स्पेशल ट्रेनें

IRCTC ने दिया यात्रियों को शानदार तोहफा,
File Photo
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए एलटीटी (LTT) और मऊ (Mau) के बीच विशेष शुल्क पर 20 सुपरफास्ट साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें (Superfast Weekly Summer Special Trains) चलाने का निर्णय लिया है। 

01051 सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 28 अप्रैल  से 30 जून तक प्रत्येक गुरुवार को एलटीटी से सुबह 5.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.45 बजे मऊ पहुंचेगी। 01052 सुपरफास्ट स्पेशल 30 अप्रैल से 2 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को मऊ से 5.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

बुकिंग शुरु 

विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू है। विस्तृत समय और हाल्ट की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस एप डाउनलोड करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com