-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Manhole Accident Amit Satam Viral Video Rohit Pawar Reaction
कल पेड़ गिरा, आज कोई मैनहोल में… बुजुर्ग की मौत पर हंसे भाजपा नेता अमित साटम, VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
- Written By: गोरक्ष पोफली
Amit Satam Viral Video: मुंबई के साकीनाका में मैनहोल हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद राजनीतिक घमासान। भाजपा विधायक अमित साटम का असंवेदनशील वीडियो वायरल होने पर भड़के नेटिजन्स और रोहित पवार।

हंसते हुए अमित साटम (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Mumbai Manhole Accident Amit Satam Viral Video: आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों मानसून की मार और प्रशासनिक लापरवाही की दोहरी मार झेल रही है। हाल ही में दो दर्दनाक हादसों ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पहले एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई, और उसके ठीक बाद 2 जुलाई को साकीनाका इलाके में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की 25 फीट गहरे खुले मैनहोल में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
जहां इन हादसों ने मुंबईवासियों को शोक और गुस्से में डाल दिया है, वहीं सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के असंवेदनशील व्यवहार ने राजनीतिक माहौल को और अधिक गरमा दिया है।
अमित साटम का वायरल वीडियो और विवाद
सोशल मीडिया पर भाजपा के मुंबई अध्यक्ष और विधायक अमित साटम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स और विपक्षी दलों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस वीडियो में साटम विपक्षी नेता जयंत पाटील के साथ बातचीत के दौरान इन मौतों का जिक्र करते हुए हंसते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, साहेब, कल पेड़ पर था, आज मैनहोल हो गया। उनके चेहरे पर यह मुस्कान उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदनहीनता को दर्शाती है जिन्होंने अपनों को खोया है। नेटिजन्स ने साटम की इस हंसी को ‘दानवी अट्टहास’ करार देते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
वसंतराव नाईक की जयंती पर यवतमाल में कृषि दिवस; जिलाधिकारी ने खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया
नागपुर में अवैध यात्री परिवहन पर एसटी का बड़ा एक्शन, 34 वाहनों पर कार्रवाई, 27,300 रुपये जुर्माना
उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका! उपनेता शुभांगी पाटिल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे गुट में होंगी शामिल
नागपुर में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचकर 32 लाख की ठगी, हुड़केश्वर पुलिस ने महिला समेत 2 पर दर्ज किया केस
रोहित पवार का तीखा हमला और मांगें
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने साकीनाका हादसे के मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। पवार ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद मीडिया से कहा कि यह घटना पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है, क्योंकि खुले मैनहोल के पास न तो कोई सुरक्षा घेरा था और न ही कोई चेतावनी का संकेत।
पवार ने बीएमसी द्वारा केवल चार निचले स्तर के अधिकारियों पर की गई कार्रवाई को दिखावा बताया। उन्होंने मांग की कि इस मामले में अपर लेवल अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए। उन्होंने अमित साटम के व्यवहार की भी कड़ी निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सत्ता का अहंकार इंसान को कितना निष्ठुर बना देता है। पवार ने पीड़ित परिवार की ओर से मांग रखी कि मृतक के बेटे को महानगर पालिका में सरकारी नौकरी दी जाए।
साहेब…काल झाडावरती होतं आज मॅन होल मध्ये झालं…
तेही हसत…
झाड पडून शाळकरी लहान मुलगा ठार झाला याचेही यांना भान नाही.. pic.twitter.com/VmvscaunlP — यदुनाथ जवळकर🔥 (@yadujavalkar) July 3, 2026
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका! उपनेता शुभांगी पाटिल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे गुट में होंगी शामिल
विपक्ष का संयुक्त कड़ा रुख
शिवसेना ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इन मौतों को लापरवाही के कारण हुई हत्या करार दिया और भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए। कांग्रेस की भावना शर्मा जैन और हर्षवर्धन सपकाल ने भी साटम की आलोचना करते हुए कहा कि जब पूरा शहर शोक में है, तब सत्ता में बैठे लोग अहंकार में डूबे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता सब देख रही है और वह इस अपमान का बदला आने वाले समय में जरूर लेगी।
यह पूरी घटना मुंबई के बुनियादी ढांचे की खस्ताहाली और सत्ताधारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जहां एक तरफ आम नागरिक अपनी जान गंवा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नेताओं का यह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बन गया है।
Mumbai manhole accident amit satam viral video rohit pawar reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल पेड़ गिरा, आज कोई मैनहोल में… बुजुर्ग की मौत पर हंसे भाजपा नेता अमित साटम, VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
Jul 03, 2026 | 04:41 PMइंदौर के परदेशीपुरा में नगर निगम का महा-ऐक्शन; 4 साल से खतरनाक घोषित 3 मंजिला जर्जर मकान जमींदोज
Jul 03, 2026 | 04:39 PMMP: UCC लागू करने की तैयारी, गुजरात मॉडल पर आधारित होगा कानून, CM मोहन यादव के सामने ड्राफ्ट का प्रेजेंटेशन
Jul 03, 2026 | 04:37 PMवसंतराव नाईक की जयंती पर यवतमाल में कृषि दिवस; जिलाधिकारी ने खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया
Jul 03, 2026 | 04:35 PMनागपुर में अवैध यात्री परिवहन पर एसटी का बड़ा एक्शन, 34 वाहनों पर कार्रवाई, 27,300 रुपये जुर्माना
Jul 03, 2026 | 04:32 PMSweet Corn Soup Recipe: मानसून में घर पर बनाएं क्रीमी और हेल्दी स्वीट कॉर्न सूप, हर घूंट देगा सुकून
Jul 03, 2026 | 04:28 PMNagabandham Review: 100 करोड़ के बजट और वीएफएक्स भी नहीं बचा सके फिल्म, कमजोर कहानी ने किया दर्शकों को निराश
Jul 03, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM












