-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Minister Ashish Shelar Inaugurated Maharashtra Darshan Exhibition
भव्य ‘महाराष्ट्र दर्शन’ प्रदर्शनी का मंत्री शेलार ने किया उद्घाटन, 19 से 21 मई तक जानिए राज्य का पूरा इतिहास
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई में भव्य 'महाराष्ट्र दर्शन' प्रदर्शनी का मंत्री आशिष शेलार ने उद्घाटन किया। अगले तीन दिनों तक यह प्रदर्शनी खुली रहेगी, जिसमें महाराष्ट्र का इतिहास प्रस्तुत किया जायेगा।

मंत्री आशिष शेलार ने किया महाराष्ट्र दर्शन प्रदर्शनी का उद्घाटन
मुबंई: महाराष्ट्र की गौरवशाली कहानी को दर्शाने वाली प्रदर्शनी ‘गौरवशाली महाराष्ट्र दर्शन’ का सोमवार मंत्रालय में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री शेलार ने सांसद सुनील तटकरे और उनकी टीम द्वारा मंत्रालय में गहन अध्ययन और मेहनत से तैयार इस प्रदर्शनी की सराहना की।
इस अवसर पर राकां के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे, प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे, मुंबई कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ कांबळे, युवक प्रदेशाध्यक्ष सूरज चव्हाण, सहकोषाध्यक्ष संजय बोरगे, प्रदेश सरचिटणीस लतीफ तांबोळी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंत्री शेलार ने कहा कि इस प्रदर्शनी में हमारे समृद्ध, प्रेरणादायी महाराष्ट्र की पूरी यात्रा को दर्शाया गया है। प्रेरणा देने वाले महापुरुषों से लेकर अध्यात्मिक जीवन का मार्ग दिखाने वाले संतों तक, और आधुनिक महाराष्ट्र के निर्माण के बाद विकास का मार्ग दिखाने वाले मुख्यमंत्रियों तक, यह पूरा प्रेरणादायक इतिहास एक ही स्थान पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि यह प्रदर्शनी राज्यभर में यात्रा करे ताकि महाराष्ट्र की जनता इसे देख सके।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Fasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Navabharat Nishanebaaz: मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी, हो-हल्ला करे वो हिंदू विरोधी
सीएम फडणवीस ने दिया था सुझाव
महाराष्ट्र के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर राकां ने 1 से 4 मई तक ऐतिहासिक जांबोरी मैदान में ‘गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव–2025’ का आयोजन किया था, जिसमें महाराष्ट्र की परंपराओं को दर्शाने वाली पांच भव्य चित्र प्रदर्शनी गैलरी शामिल थीं। महाराष्ट्र का विचार सूत्र, महाराष्ट्र धर्म, गर्जा महाराष्ट्र, महाराष्ट्र रत्न और सभी मुख्यमंत्रियों के योगदान को दिखाने वाली गैलरी। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे मंत्रालय में भी आयोजित करने का सुझाव दिया था। इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन मंत्रालय में किया गया है। अगले तीन दिनों तक यह प्रदर्शनी मंत्रालय में मंत्रियों, अधिकारियों और आम लोगों के लिए खुली रहेगी, जिसमें महाराष्ट्र की गौरव गाथा और संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन का इतिहास प्रस्तुत किया जाएगा।
ये है प्रदर्शनी की विशेषता
प्रदर्शनी में महाराष्ट्र की विचारधारा, संत परंपरा का संदेश, भारत रत्न से सम्मानित मराठी विभूतियों का योगदान, और पिछले 65 वर्षों में सभी मुख्यमंत्रियों की कार्यशैली की जानकारी दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे ने बताया कि इस प्रयास का उद्देश्य नई पीढ़ी को महाराष्ट्र का इतिहास एक ही छत के नीचे समझाना है। इस बीच, ‘गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव-2025’ के तहत सांसद सुनील तटकरे 22 मई को कराड में स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 23 मई को रायगड किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज को तथा महाड के चवदार तळे पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे महाड के कांदे मैदान में ‘गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव–2025’ का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा।
Minister ashish shelar inaugurated maharashtra darshan exhibition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM












