$1.5 ट्रिलियन इकॉनमी की दिशा में महाराष्ट्र: MH 1st Conclave 2025 बनेगा विकास संवाद का मंच

Maharashtra 1st Conclave 2025: 23 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में Navabharat- Navarashtra Maharashtra 1st Conclave, 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
mh-1st-conclave-2025-one-question-to-decide-maharashtras-future
नवभारत-नवराष्ट्र कॉन्कलेव (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Maharashtra 1st Conclave 2025: महाराष्ट्र की बदलती तस्वीर अब सिर्फ़ योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की आवाज़ को सीधे शासन तक पहुंचाने का अवसर भी है। इसी कड़ी में नवभारत और नवराष्ट्र पेश कर रहे हैं MH 1st Conclave 2025, जहां राज्य की प्रगति और चुनौतियों पर विशेष पैनल डिस्कशन होगा। इस मंच पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और शीर्ष नीति-निर्माता जनता के सवालों का सामना करेंगे और सीधे जवाब देंगे।

कब और कहां:

23 अगस्त 2025 सुबह 10 बजे से मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में Navabharat-Navarashtra Maharashtra 1st Conclave, 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

क्यों है यह कॉन्क्लेव खास?

  • महाराष्ट्र की $1.5 ट्रिलियन इकोनॉमी के रोडमैप पर गहन चर्चा।
  • पैनल डिस्कशन में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर बहस।
  • जनता से आए सवालों को सीधे नेतृत्व के सामने रखने का मौका।
  • विकास की दिशा तय करने में आम नागरिक की सक्रिय भूमिका।

राज्य के विकास से जुड़े क्षेत्रों पर जनता ने अपने सवाल और सुझाव पहले ही भेज दिए हैं। सबसे अच्छे सवालों का चयन किया जा चुका है और चयनित सवालों को MH 1st Conclave 2025 (मुंबई) में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से सीधे पूछा जाएगा, ताकि आपको मिले जवाब बिना किसी फ़िल्टर के।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com