- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mbmc Paying 60 Lakh To Contractor For Maintenance Of Beach Cleaning Machines
MBMC का अजीबो-गरीब फैसला; 95 लाख ‘बीच क्लीनिंग मशीन’ का 60 लाख मेंटेनेंस का खर्चा
- Written By: सोनाली चावरे
मीरा - भाईंदर मनपा प्रशासन 95 लाख बीच क्लीनिंग मशीन के रखरखाव और मरम्मत के लिए एक ठेकेदार को 60 लाख दे रही है।

बीच क्लीनिंग मशीन
मुंबई: एक बहुत ही प्रचलित कहावत है “चार आने की मुर्गी, बारह आने का मसाला ” जी हां, कुछ ऐसा ही अजीबो – गरीब फैसला मीरा – भाईंदर मनपा प्रशासन ने लिया है। जिसमें एक ” बॉब कैट मशीन ” (वाहन) के संचालन, रखरखाव और मरम्मत के लिए एक ठेकेदार को नियुक्त कर एक वर्ष का अनुबंध दिया जा रहा है।
आश्चर्य की बात यह है कि इस मशीन की बाजार कीमत लगभग 95 लाख रुपये है, जबकि इसके एक वर्ष के रखरखाव के अनुबंध पर मनपा ने 60 लाख रुपयों का भुगतान करने की तैयारी दर्शाई है।
बता दें कि भाईंदर पश्चिम में अरब सागर के किनारे की लगभग 7 किलोमीटर की तटीय क्षेत्र का मनपा क्षेत्र में समाहित है। जिसमें उत्तन स्थित भाट्टे-बंदर और पाली समुद्र तट शामिल है। समुद्र तट सफाई अभियान को बढ़ावा देने के लिए मीरा – भाईंदर मनपा को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) के माध्यम से ‘बॉब कैट’ बीच क्लीनिंग मशीन के रूप में एक शक्तिशाली वाहन मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
फसल बीमा से वंचित यवतमाल के किसानों ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
‘बॉब कैट’ बीच क्लीनिंग मशीन को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत राज्य सरकार द्वारा मीरा भाईंदर महानगर पालिका को मुफ्त में सौंपा गया था। जिसका उद्देश्य प्रदूषण के स्तर को कम रखना और एक स्वस्थ और संतुलित वातावरण बहाल करना है। पहले जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा नियुक्त ठेकेदार ही मशीन का संचालन और रखरखाव कर रहा था। मनपा प्रशासन की भूमिका सफाई गतिविधियों की निगरानी और पर्यवेक्षण करने तक सीमित थी। सफाई अभियान प्रतिदिन 8 घंटे तक चलाया जाएगा। ऐसा निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया था।
पूर्व ठेकेदार को ही दिया गया ठेका
मिली जानकारी के अनुसार, इस बार भी उस ठेकेदार को ही ठेका मिला है जो पूर्व में ठेका चला रहा था। मनपा द्वारा टेंडर प्रकाशित होने के बाद रिलायबल इक्यूपमेंट नामक कंपनी ने अन्य 2 कंपनियों के मुकाबले सबसे कम यानी 69 लाख रुपयों का टेंडर जमा किया था। मनपा प्रशासन ने उक्त कंपनी से मोलभाव किया तो रिलायबल इक्यूपमेंट नामक कंपनी 60 लाख रुपयों पर राजी हो गई। सीधे 9 लाख रुपए कम होने से यह कयास लगाया जा रहा की इस वाहन के रखरखाव में असल खर्चा कितना होगा और मुनाफा कितना होगा..?
मनपा द्वारा ठेकेदार से की जा रही अनुबंध की कीमत मशीन की मूल कीमत के लगभग 63 % के बराबर है, जिसे शहर के कई लोग अनुचित मान रहे हैं। जागरूक नागरिक मनपा प्रशासन से अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। मनपा प्रशासन को अपने निर्णयों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए, खासकर जब शहर के करदाता नागरिकों के धन का उपयोग किया जा रहा हो। हालांकि मनपा प्रशासन से इस संबंध में जानकारी मांगने पर बताया गया कि ठेकेदार को अभी कार्यादेश जारी नहीं किया गया है।
मशीन की क्षमता
बॉब कैट मशीन सतह से 6 इंच नीचे से रेत की एक परत को उठा सकती है, सबसे छोटे से छोटे कचरे को भी अलग कर सकती है और विशेष रूप से जुडी हुई अदला-बदली करने वाली छलनी की मदद से रेत को फिर से फैला सकती है। ऑपरेटर केबिन जॉयस्टिक और हाइड्रोलिक कंट्रोल से लैस है ताकि गति, काम करने की गहराई और डिस्चार्ज सिस्टम को अत्यंत सटीकता के साथ समायोजित किया जा सके।
Mbmc paying 60 lakh to contractor for maintenance of beach cleaning machines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
Jun 13, 2026 | 06:52 PM3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद
Jun 13, 2026 | 06:52 PMPranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
Jun 13, 2026 | 06:52 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 06:48 PMMPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी
Jun 13, 2026 | 06:45 PMChaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह
Jun 13, 2026 | 06:43 PMपाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Jun 13, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM













