CM शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने को लेकर संजय राउत ने कहा- 'पास मिला लेकिन..'

Sanjay Raut Targets on BJP, Mumbai
सांसद संजय राउत
Updated on

महाराष्ट्र: फ़िलहाल महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) में होने जा रही मराठवाड़ा कैबिनेट मीटिंग (Marathwada Cabinet Meeting) को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। ऐसे में इससे जुड़ी और एक खबर सामने आई है। जी हां जैसा की हमने आपको बताया मराठवाड़ा कैबिनेट की बैठक आज औरंगाबाद में हो रही है। इस बैठक के मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत पूरा मंत्रिमंडल शहर में आया हुआ है। तो वहीं खबर सामने आ रही है कि इस मीटिंग के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत भी बतौर पत्रकार मौजूद रहेंगे। 

संजय राउत को मिली पास 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने जानकारी दी है कि संजय राउत को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए पुलिस ने पास दे दिया है। तो अब सवाल उठता है कि क्या मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत शामिल होंगे? इसके साथ ये देखना भी अहम होगा कि क्या पुलिस उन्हें अंदर जाने देगी। आइए जानते है इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने को लेकर संजय राउत ने क्या कहा है... 

संजय राउत ने कहा... 

पुलिस द्वारा दिए गए पास के बारे में पूछे जाने पर संजय राउत ने कहा, मैं एक संपादक हूं। मै महाराष्ट्र का वरिष्ठ संपादक हूं। अगर मेरी इच्छा होगी तो मैं जाऊंगा, लेकिन अगर मैं जाऊंगा तो वहां हंगामा होगा और मैं ऐसा नहीं चाहता, ऐसा राउत ने कहा है। ऐसे में अब यह देखना होगा की क्या संजय राउत इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाते है या नहीं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com