-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Many People Could Not Cast Their Vote In Nagpur For Maharashtra Assembly Elections
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: नागपुर में मतदान के दौरान गड़बड़ी का खुलासा, ‘इस’ कारण कई लोग रह गए मताधिकार से वंचित
- Written By: विधी शर्मा
नागपुर में मतदान प्रक्रिया के दौरान बड़ी गड़बड़ी होने की खबर सामने आई है। किसी एक व्यक्ति के नाम पर दूसरे व्यक्ति ने मतदान करने से असली वोटर को मताधिकार से वंचित रहना पड़ा। कई इलाकों से बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें आने से चुनाव अधिकारियों के प्रबंधन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

नागपुर में मतदान के दौरान गड़बड़ी का खुलासा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान नागपुर के कई मतदान केंद्र पर गड़बड़ होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, कुछ मतदाता जब मतदान करने केंद्र पर गए, तो प्रक्रिया के दौरान पता चला कि उनके नाम पर पहले से ही मतदान हो चुका था। शहर में ऐसे फर्जी वोट के कई किस्से सामने आए हैं। इस कारण असली वोटर को मताधिकार से वंचित रहना पड़ा।
बताया जा रहा है कि दक्षिण नागपुर के बिड़ीपेठ की रहने वाली मेघा राजेश फुटाने जब भाऊसाहेब सुर्वे मतदान केंद्र पर वोट डालने गई थीं। प्रक्रिया के दौरान उन्हें बताया गया कि उनके नाम पर पहले ही मतदान हो चुका है। मेघा ने इस पर विरोध करते हुए केंद्रीय अधिकारियों से शिकायत की। तब उन्हें मतपत्र देकर मतदान प्रक्रिया संपन्न करने दी गई।
पूर्व नागपुर के किस्से
शहर के दिघोरी इलाके से भी कुछ इसी प्रकार की घटना सामने आई है। यहां के मतदान केंद्र पर करीब 15-16 लोगों के नाम पर पहले ही मतदान हो चुका था। पूर्व नागपुर के पारड़ी इलाके में भी ऐसी गड़बड़ी हुई है। मनपा स्कूल के मतदान केंद्र पर, शांति नगर के ज्ञान विकास विद्यालय, भिवगड़े कॉलेज के मतदान केंद्र में भी बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं। यहां ज्यादातर लोगों ने अपने नाम पर पहले ही फर्जी मतदान किए जाने की शिकायत केंद्रीय अधिकारियों के पास की है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में आज नाम वापसी की अंतिम तारीख, कौन टिकेगा मैदान में?
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
जिला बैंक चुनाव में बन सकती है सहमति की राह, सभी दल साथ आए तो निर्विरोध चुनाव पर होगी चर्चा: सांसद कल्याण काले
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की दौड़ में आगे थे गोरंट्याल, पर भाजपा ने इस नेता पर लगाया दांव
उत्तर नागपुर में भी ऐसी ही घटना
इस दौरान उत्तर नागपुर से भी ऐसी ही घटनाएँ सामने आई हैं। सुगत नगर की रहने वाली चंदा विजय मेश्राम के साथ भी ऐसा हुआ। चंदा चैतन्य नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान करने गई थी। वहाँ उन्हें पता चला कि उनके नाम पर पहले से किसी ने मतदान कर दिया था।
दरअसल, सुगत नगर के मियाको इंग्लिश स्कूल के मतदान केंद्र में भी चंदा का नाम पंजीकृत है। इसीलिए चंदा वहाँ भी गई। लेकिन वहाँ पर भी उनके नाम पर मतदान हो चुका था। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के पूर्व नगर सेवक गौतम पाटील ने शिकायत करने को कहा, तो केंद्रीय अधिकारियों ने बैलेट पेपर पर चंदा का मतदान लिया। इन सभी मामलों से चुनावी अधिकारियों के प्रबंधन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। साथ ही इस गड़बड़ी के चलते कई वोटरों को मताधिकार से वंचित रहना पड़ा, जो कि हर भारतीय नागरिक का मौलिक अधिकार है।
Many people could not cast their vote in nagpur for maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिस्कवरी चैनल पर दुनिया देखेगी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा, CM फडणवीस ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश
Jun 25, 2026 | 07:28 AMदिल्ली-NCR में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में मानसून का अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल
Jun 25, 2026 | 07:28 AM6 साल का लंबा इंतजार खत्म! लिपुलेख दर्रे से कल फिर शुरू होगा India-China Trade, तिब्बत जाएंगे भारतीय व्यापारी
Jun 25, 2026 | 07:25 AMसाराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
Jun 25, 2026 | 07:24 AMमध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर, आज 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Jun 25, 2026 | 07:24 AMनागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
Jun 25, 2026 | 07:14 AMपुणे में बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और भारी जाम, मानसून की पहली बरसात ने खोली मनपा के दावों की पोल
Jun 25, 2026 | 07:09 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














