-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mahayuti Brainstorms On Ekla Chalo For Bmc Elections Shinde Ajit Become Cautious
Maharashtra Politics: महायुति में एकला चलो पर मंथन! सतर्क हुए शिंदे-अजित, बीजेपी के इस अभियान ने दिए संकेत
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए महायुति के पार्टी दलों में अकेले लड़ने की अटकलें शुरू से ही सुनाई पड़ रही है। हालांकि, दिल्ली चुनाव के नतीजे देखने के बाद अन्य पार्टी अकेले लड़ने में हिचकिचा रही है।

महायुति (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में अनिश्चितता लगातार बढ़ रही है। यानी कब क्या हो जाए, कोई कह नहीं सकता है। सीटों के बंटवारे में रस्साकशी के बाद विधानसभा चुनाव साथ लड़ने वाले विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास आघाड़ी में एकला चलो की सुगबुगाहट काफी पहले से सुनाई दे रही है। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना पहले ही कह चुकी है कि हम मुंबई मनपा के चुनाव अकेले लड़ सकते हैं।
लेकिन अब ऐसी ही सुगबुगाहट सत्तारूढ़ महायुति से सुनाई पड़ रही है। दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकां में भी अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ने की संभावनाओं की समीक्षा में चल रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीद से ज्यादा बड़ी सफलता मिलने से बीजेपी के हौसले बुलंद हैं।
बीजेपी में तैयारी शुरू
साल 2029 में राज्य की सत्ता अपने दम पर काबिज करने की बीजेपी में तैयारी अभी से शुरू हो गई है। निकट भविष्य में होने वाले निकाय चुनावों से इसकी नींव रखी जा सकती है। भले ही बीजेपी की ओर से मुंबई मनपा सहित सभी निकाय चुनाव महायुति के रूप में लड़ने की घोषणा की गई है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि निकाय चुनाव में बीजेपी ने अपने ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार लड़ाने की योजना बनाई है। ऐसे में सीटों के बंटवारे में ऊंच-नीच होने पर दूसरे विकल्प के तौर पर बीजेपी की बैठकों में अकेले दम पर चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी अभी से समीक्षा और मंथन चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जलभराव से लेकर मिसिंग लिंक तक, वर्षा गायकवाड का भाजपा पर हमला कहा- मुंबई की बदहाली के लिए भाजपा है जिम्मेदार
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
‘नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता’, राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज
UP चुनाव में 2017 दोहराने की तैयारी में BJP! योगी के प्लान ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन, NDA बैठक की इनसाइड स्टोरी
अमित शाह ने दिया था नारा
बीजेपी में एकला चलो की रणनीति रातों रात नहीं बनी है, बल्कि इसकी तैयारी विधानसभा चुनाव से पहले ही शुरू हो गई थी। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में नंबर दो के नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कह दिया था कि 2024 के चुनाव बीजेपी महायुति में लड़ेगी लेकिन 2029 में बीजेपी अपने दम पर महाराष्ट्र का सीएम बनाएगी। मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठकों के दौरान 1 अक्टूबर 2024 को शाह ने मुंबई में घोषणा की थी 2024 में महायुति सत्ता में वापसी करेगी लेकिन 2029 में बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाएगी।
बीजेपी के सदस्यता अभियान के संकेत
बीजेपी द्वारा आक्रामक ढंग से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान से मिले संकेतों के बाद उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना एवं अजित पवार की राकां में हड़कंप मच गया है। देश और दुनिया की सबसे बड़ी व अमीर पार्टी बीजेपी ने हाल ही में महाराष्ट्र में 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया था। लगभग 1 लाख बूथों के जरिए पार्टी के 1.2 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाए गए थे।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
लेकिन बीजेपी का सदस्यता अभियान इसके बाद भी रुका नहीं है। बीजेपी में अगले 15 दिनों में संगठन पर्व के जरिए और 15 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने के लक्ष्य पर काम चल रहा है। बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मनपा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से साफ शब्दों में कह दिया है कि सदस्यता अभियान में सक्रियता को उम्मीदवारी का पैमाना माना जाएगा।
सतर्क हुए शिंदे-अजित
दूसरी तरफ बीजेपी के बढ़ते सदस्यों के कारण महायुति में शामिल घटक दलों को अपना जनाधार खतरे में पड़ता दिख रहा है। इसलिए अब शिवसेना (शिंदे गुट) और राकां अजित पवार में भी पार्टी के विस्तार की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके साथ-साथ शिंदे की शिवसेना में दमदार उम्मीदवारों की तलाश भी शुरू हो गई है।
Mahayuti brainstorms on ekla chalo for bmc elections shinde ajit become cautious
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shweta Tripathi Birthday: मिर्जापुर की ‘गोलू’ की लाइफ है बेहद दिलचस्प, श्वेता त्रिपाठी के अनसुने फैक्ट्स
Jul 06, 2026 | 06:07 AMAaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














