माहिम विधानसभा सीट: क्या है यहां का चुनावी मिज़ाज़, ये रहा अबतक का इतिहास

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। आज हम आपको बताने वाले है, माहिम विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास।
maharashtra assembly elections 2024 Mahim assembly constituency profile
माहिम विधानसभा [डिज़ाइन फोटो]
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 15 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव केवल एक ही चरण में होंगे, जिसमें 20 नवंबर को मतदान होगा तो वही महज़ 3 दिन बाद यानी 23 नवंबर को यहां वोटो की गिनती होगी और यह स्पष्ट हो जाएगा की माहिम विधानसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार किसे मौका दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है, ऐसे में माहिम विधानसभा सीट जो मुंबई शहर में आती है। इसका चुनावी मिजाज शिवसेना से प्रभावी दिखाई पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले 6 चुनाव में यहां की जनता ने एक बार राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को मौका दिया है, तो वहीं लगातार पांच बार यहां से शिवसेना के विधायक जीत कर आए हैं। माहिम विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी में आती है।

वर्तमान में यहां शिवसेना के सदा सरवणकर विधायक हैं, जो लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं और वे मौजूदा शिवसेना [शिंदे गुट] के साथ है। मुंबई में शिवसेना का खासा प्रभाव माना जाता है, शायद यही कारण है जो पिछले 6 चुनावों में शिवसेना ने यहां 5 बार जीत दर्ज की है। इस बार शिवसेना [शिंदे] यहां उम्मीदवार बदलती है या नहीं तथा किसे उम्मीदवार बनाती है यह देखने लायक होगा।

माहिम विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

वर्ष उम्मीदवार पार्टी टोटल वोट
2019 सदा सरवणकर एसएचएस 61337
2014 सदा सरवणकर एसएचएस 46291
2009 नितिन विजयकुमार सरदेसाई मनसे 48734
2004 सुरेश अनंत गंभीर एसएचएस 35585
1999 गंभीर सुरेश अनंत एसएचएस 40883
1995 गंभीर सुरेश अनंत एसएचएस 45601
1990 गंभीर सुरेश अनंत एसएचएस 37587
1985 शाम शेट्टी कांग्रेस 23416
1980 पिंटो फ्रेडरिक माइकल जेएनपी(जेपी) 25254
1978 पिंटो फ्रेडरिक माइकल जेएनपी 42774
1972 पी.एफ. माइकल पीटर कांग्रेस 39508

माहिम सीट पर साल 1927 से लेकर अबतक 11 चुनाव हो चुके है, जिसमे से 2 बार कांग्रेस जीती है, तो वहीं JNP, JNP [JP] तथा राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। इस सीट पर सबसे ज्यादा दबदबा शिवसेना के रहा है, जिसने यहां 6 चुनाव जीतकर इतिहास बनाया है।

इस बार का राजनीतिक समीकरण

वर्तमान में माहिम सीट शिवसेना के पास ही है और विधायक सदा सरवणकर शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल है। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि उद्धव गुट वाली शिवसेना यहां किसे उम्मीदवार बनाती है, हालांकि अभी महायुति में सीट शेयरिंग का खाका तैयार नहीं हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com