- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Vidhan Sabha Election Date 2024 Electon Commission Team Reaching Mumbai Today
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की आहट! आज मुंबई पहुंच रही चुनाव आयोग की टीम
- Written By: राहुल गोस्वामी
केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरा तय किया है। आज केंद्रीय चुनाव आयोग का दल मुंबई पहुंच रहा है।

आज मुंबई पहुंच रही चुनाव आयोग की टीम
मुंबई: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनावों के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरा तय किया है। जी हां, केंद्रीय चुनाव आयोग का दल आज मुंबई पहुंच रहा है। इसके बाद वो आगामी 27 सितंबर को कई राजनीतिक पार्टियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं 28 को सभी जिला SDM और SP के साथ बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारी 28 सितंबर की शाम साढ़े 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
मिली जानकारी के मुताबीक केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम आज यानी गुरुवार 26 सितंबर की रात दिल्ली से मुंबई आएगी। वहीं अगले दिन 27 सितंबर को सुबह 10 बजे सभी राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक में भाग लेगी। उसी दिन दोपहर 1 बजे सीईओ, नोडल अधिकारियों के साथ एक चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे अर्धसैनिक बल, आयकर विभाग, खुफिया एजेंसी, सीबीआई, ED के अधिकारियों के साथ एक बैठक होगी।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र में बारिश के कहर के बीच आज PM मोदी का पुणे दौरा, करेंगे भूमिगत मेट्रो का उद्घाटन
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में 4000 EVM जलकर खाक, बॉलीवुड फिल्मों की तरह मिटाए गए सबूत? सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
Meenakshi Natarajan Case: मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, EC को दी चुनौती
मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद पर कांग्रेस का विरोध तेज, निर्वाचन आयोग कार्यालय पर धरना दे रहे कांग्रेसी
जिला बैंक चुनाव में बन सकती है सहमति की राह, सभी दल साथ आए तो निर्विरोध चुनाव पर होगी चर्चा: सांसद कल्याण काले
इसके बाद शुक्रवार की शाम 5 बजे से ही राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक होगी। इन सभी बैठकों में महाराष्ट्र की मौजूदा स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हालात की समीक्षा की जाएगी। फिर शनिवार 28 सितंबर को सुबह 9। 30 बजे राज्य के सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक रहेगी। इसके बाद उसी दिन शाम 4 बजे चुनाव आयोग के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यहां पढ़ें – Weather Update: मुंबई में झमाझम बारिश से शहर का हाल हुआ बेहाल
महाराष्ट्र में कब लगेगी आचार संहिता?
देखा जाए तो चुनावी तैयारियों की समीक्षा के बाद किसी भी वक्त विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। ऐसे में कयास हैं कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के नतीजे के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का ऐलान हो सकता है और अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राज्य में आचार संहिता लागू होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
जानकारी हो कि महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल आगामी 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा। वहीं महाराष्ट्र में हरियाणा के साथ ही विधानसभा चुनाव होने थे लेकिन हरियाणा के साथ जम्मू कश्मीर के विधानसभा के चलते तब महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को टाला दिया गया था।
Maharashtra vidhan sabha election date 2024 electon commission team reaching mumbai today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला कार्यकर्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए शिवसेना चलाएगी विशेष अभियान, जानें क्या है एकनाथ शिंदे की रणनीति
Jun 14, 2026 | 05:46 PMगड़चिरोली: सिरोंचा के गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग, 75 साल बाद भी सड़क का इंतजार; सीपीआई का ज्ञापन
Jun 14, 2026 | 05:46 PMआंकड़ा 22 पार, कई और लाइन में… काकोली घोष के दावे से मचा हड़कंप, कल स्पीकर के सामने खुलेगा बागियों का राज
Jun 14, 2026 | 05:45 PMDU COL Admission 2026: जर्मन, जापानी समेत 8 विदेशी भाषाओं के कोर्स में एडमिशन शुरू, नौकरीपेशा लोग भी कर सकते ह
Jun 14, 2026 | 05:40 PMभारत-पाक मैच में जारी रहेगी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’! पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात
Jun 14, 2026 | 05:34 PMपिंपरी में आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल, ऊंची इमारतों के आगे बेबस फायर ब्रिगेड, कागजों पर अर्ली वार्निंग
Jun 14, 2026 | 05:32 PMPM Kisan 23rd Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! खाते में जल्द आएंगे 2000 रुपये; किसे नहीं मिलेगा लाभ?
Jun 14, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM














