Maharashtra Top 10 News: मनाेज जरांगे के प्लान से दिशा सालियान केस में FIR तक, पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे की भूख हड़ताल की अनुमति खारिज की, दिशा सालियान केस में CBI की FIR। अमित शाह की गणेश आरती और MHT-CET विवाद समेत राज्य के मुख्य समाचार पढ़ें।
maharashtra top 10 news 14 september manoj jarange disha salian case fir updates
मनोज जरांगे, आदित्य ठाकरे और दिशा सालियान(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल के मुंबई में भूख हड़ताल के प्लान को मुंबई पुलिस ने दूसरी बार इजाजत देने से इनकार कर दिया है। उधर, बहुचर्चित दिशा सालियान डेथ केस में सीबीआई द्वारा एफआईआर (FIR) दर्ज किए जाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 'वर्षा' बंगले पर गणपति बप्पा की आरती उतारी, तो वहीं अदाणी परिवार ने चिंचपोकली चा चिंतामणि के दर्शन किए। इसके अलावा, एमएचटी-सीईटी (MHT-CET) पर्सेंटाइल घोटाले को लेकर रोहित पवार ने सरकार से उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है।

1. मनोज जरांगे को बड़ा झटका! मुंबई पुलिस ने दूसरी बार ठुकराई आंदोलन की इजाजत

manoj jarange maratha protest mumbai police denies permission next plan
मनोज जरांगे(सोर्स: सोशल मीडिया)

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आजाद मैदान में भूख हड़ताल करने की अनुमति मांग रहे मनोज जरांगे पाटिल को मुंबई पुलिस से बड़ा झटका लगा है। रविवार को पहली बार इजाजत नाकारने के बाद जरांगे पाटिल ने दोबारा पुलिस के समक्ष आवेदन दिया था।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक

bjp mla parag shah begging on mumbai streets viral video
भीख मांग रहे BJP विधायक (सोर्स: सोशल मीरडिया)

महाराष्ट्र के सबसे अमीर राजनेताओं में शुमार घाटकोपर से भाजपा विधायक पराग शाह का एक अनूठा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित करने वाले पराग शाह मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन और आसपास की सड़कों पर एक भिखारी के रूप में नजर आए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक

disha salian case cbi fir registered aaditya thackeray
दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे(सोर्स: एआई फोटो)

देश के बहुचर्चित दिशा सालियान डेथ केस में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है। मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा इस केस की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपे जाने के बाद केंद्रीय एजेंसी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. CM फडणवीस के घर अमित शाह ने की गणेश आरती, मुंबई दौरे के दूसरे दिन वर्षा बंगले पर रहे मौजूद

amit shah ganesh aarti at devendra fadnavis residence mumbai visit video
आरती उतारते हुए अमित शाह(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी के साथ देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। बप्पा के समक्ष नतमस्तक होकर उन्होंने पूजाअर्चना की और अपनी धर्मपत्नी के साथ मिलकर विघ्नहर्ता की मंगल आरती उतारी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. Dada Bhuse: दादा भुसे के घर पधारे बप्पा, मनोज जरांगे पाटील से आंदोलन समाप्त करने की अपील

dada bhuse ganeshotsav manoj jarange patil protest appeal
दादा भुसे गणेशोत्सव (सोर्सः सोशल मीडिया)

गणेशोत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने अपने आवास पर परिवार के साथ गणराय की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा से राज्य में शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. गड़चांदूर में बाइक चोरी के संदेह में किशोर से पूछताछ, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश

gadchandur bike theft inquiry minor suicide attempt
गड़चांदूर किशोर आत्महत्या(सोर्सः सोशल मीडिया)

चंद्रपुर जिले के गड़चांदूर में बाइक चोरी के संदेह में पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद एक 14 वर्षीय किशोर द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना सामने आई है। गंभीर हालत में किशोर को गड़चांदूर में प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रपुर जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, मुंबई से नागपुर तक बप्पा के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Maharashtra Ganeshotsav 2026
गणपति बप्पा मोरयासोर्स- सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। सोमवार सुबह से ही प्रदेश के प्रमुख गणेश मंदिरों और पंडालों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष से पूरा महाराष्ट्र गूंज रहा है। 

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. चिंचपोकली चा चिंतामणि के दरबार पहुंचे प्रणव और करण अदाणी, सपरिवार किए बप्पा के भव्य दर्शन

Pranav Adani Karan Adani Chinchpoklicha Chintamani
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के प्रबंध अदाणी अपने परिवार के साथसोर्स- सोशल मीडिया

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध चिंचपोकली चा चिंतामणि गणपति के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. नितेश राणे ने FDA चीफ तुकाराम मुंढे को दी चुनौती

Nitesh Rane Challenges FDA Chief Tukaram Mundhe
मंत्री नीतीश राणे और FDA चीफ तुकाराम मुंढे(सोर्सः एआई)

मुंबई में खाद्य सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी है। राणे ने दावा किया कि पिछले सप्ताह उनकी तुकाराम मुंढे से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने हाजी अली जूस सेंटर और बड़े मियां जैसे प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करने को कहा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. मुंबई में रोहित पवार का सरकार को अल्टीमेटम, MHT-CET पर्सेंटाइल घोटाले की जांच को लेकर 4 मुख्य मांगें रखीं

Rohit Pawar CET Percentile Scam
विधायक रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

एमएच-सीईटी में कथित पसेंटाइल घोटाले और डेटा लीक को लेकर राकांपा (शरद गुट) के विधायक रोहित पवार ने सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी हैं।

उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने, डेटा लीक को लेकर तत्काल FIR दर्ज करने, तीन कथित रूप से आपस में जुड़ी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने और CET परीक्षा को ऑनलाइन के बजाय फिर से ऑफलाइन कराने की मांग की है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com