Maharashtra State Film Awards: रानी मुखर्जी और प्रसाद ओक को मिला खास सम्मान, देखें समारोह की खूबसूरत तस्वीरें

Maharashtra State Film Awards Ceremony: महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में हृदयनाथ मंगेशकर, रानी मुखर्जी और प्रसाद ओक को विशेष सम्मान से नवाजा गया। देखें इस समारोह की खास और खूबसूरत तस्वीरें।
maharashtra state film awards rani mukerji prasad oak honored photos
महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह(सोर्स: एआई फोटो)
Updated on
maharashtra state film awards devendra fadnavis
पुरस्कार वितरण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महाराष्ट्र के इस प्रखर नेता के खुशनुमा और सहज अंदाज की कार्यक्रम में शामिल हर किसी ने जमकर तारीफ की।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra state film awards hridaynath mangeshkar
संगीत की दुनिया के महान हस्ताक्षर पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को 'चित्रपति वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2025' से अलंकृत किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों यह लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्राप्त करते हुए उनके के संगीत सफर को नमन किया गया। (सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra state film awards rani mukherjee
62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रसिद्ध अभिनेत्री रानी मुखर्जी को 'दिवंगत राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार 2025' से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों यह सम्मान प्राप्त करते हुए रानी मुखर्जी का यह क्षण समारोह के मुख्य आकर्षणों में से एक रहा।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra state film awards prasad oak
मराठी सिनेमा में अपने अभिनय और निर्देशन का परचम लहराने वाले प्रसाद ओक को 'चित्रपति वी. शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार 2025' प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें मंच पर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra state film awards helen khan salim khan
दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की ओर से उनकी पत्नी व प्रसिद्ध अभिनेत्री हेलन खान ने 'दिवंगत राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2025' स्वीकार किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह सम्मान हेलन खान को सौंपा।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra state film awards ceremony
पुरस्कार समारोह के दौरान ऑडिटोरियम में मौजूद दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। हॉल में उपस्थित दर्शकों ने करतल ध्वनि से सभी सम्मानित हस्तियों का अभिवादन किया।(सोर्स: सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com