महाराष्ट्र: शिवसेना (यूबीटी) के विधायक ने जान से मारने की धमकी

Nitin Deshmukh
FILE- PHOTO
Published on: 
Updated on: 

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला जिले में बालापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना (यूबीटी) सदस्य नितिन देशमुख ने आरोप लगाया कि उन्हें रविवार सुबह दो अज्ञात लोगों ने फोन कॉल करके जान से मारने की धमकी दी। देशमुख ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि कॉल करने वालों ने उन्हें राज्य के एक केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे के नाम पर धमकी दी।

शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े से ताल्लुक रखने वाले देशमुख ने कहा, ‘‘मुझे दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल आए और कॉल करने वालों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।''  इस संबंध में अभी तक विधायक ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com