-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Maharashtra Rto Corruption Allegations Vijay Wadettiwar Bajrang Kharmate 2026
परिवहन विभाग में मचा सियासी तूफान, RTO में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप; वडेट्टीवार ने खोली वसूली सिंडिकेट की पोल
- Written By: अंकिता पटेल
RTO Corruption Maharashtra: विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि बजरंग खरमाटे राज्यभर में वसूली सिंडिकेट चला रहे हैं, जिससे परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया।

Jalgaon Transport Scam ( Source: Social Media )
Jalgaon Transport Scam: जलगांव महाराष्ट्र के परिवहन विभाग (आरटीओ) में भ्रष्टाचार का जाल अब केवल विदर्भ तक सीमित नहीं रहा है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने एक बड़ा धमाका करते हुए आरोप लगाया है कि सेवानिवृत्त उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी बजरंग खरमाटे पूरे राज्य में एक विशाल वसूली सिंडिकेट चला रहे हैं। वडेट्टीवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस और उसके बाद वायरल हुए वीडियो ने पूरे महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
100 रुपये की वसूली में 90 रुपये खरमाटे के!
वडेट्टीवार ने मुंबई और नागपुर में आयोजित पत्रकार परिषद में इस समांतर व्यवस्था की पोल खोली। पूर्व मंत्री का सबसे गंभीर आरोप है कि आरटीओ की अवैध वसूली का 90 प्रतिशत हिस्सा सीधे खरमाटे की जेब में जाता है, जबकि स्थानीय स्तर पर मात्र 10 प्रतिशत ही बंटत्ता है।
खरमाटे वर्तमान में किसी सरकारी पद खरमाटे वर्तमान में किसी सरकारी पद पर नहीं हैं, फिर भी पुणे, पिंपरी-चिंचवड और विदर्भ सहित पूरे राज्य के आरटीओ कार्यालयों पर उनका नियंत्रण है.
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
सड़क सुरक्षा पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस: मीरा-भाईंदर में बढ़ते हादसों पर MBMC, MMRDA और NHAI से मांगा जवाब
नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: CRPC की धारा 91 के तहत पुलिस आरोपी को दस्तावेज पेश करने का नोटिस नहीं दे सकती
ईमानदार अधिकारियों को फंसाने की साजिश
वडेट्टीवार ने दावा किया कि जी अधिकारी इस वसूली तंत्र का विरोध करते हैं, उन्हें साजिश के तहत कुचल दिया जाता है- विरोध करने वाले इंस्पेक्टरों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया गया है।
चंद्रपुर के मोटर वाहन निरीक्षक पवन पोटदुखे पर हुई कार्रवाई की उन्होंने पूर्वनियोजित साजिश बताया और टोल रिकॉर्ड की विसंगतियों को सबूत के तौर पर पेश किया, खरमाटे के सहयोगी भुवार, राजू नागरे और योगेश येरनार मिलकर ईमानदार अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं और करियर तबाह करने की धमकियां देते हैं।
CM व परिवहन मंत्री से सीधी जांच की मांग
विभाग में प्रमोशन, मनचाही बदली और ओवरलोड ट्रकों को छोड़ने का पूरा रेट कार्ड’ इसी गिरोह द्वारा तय किया जाता है। पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि उनके पास इस वसूली और धमकियों के ऑडियो क्लिप्स और फोन रिकॉर्डिंग जैसे पुख्ता सबूत मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:-जलगांव में फिल्मी स्टाइल चोरी, पोलन पेठ में बड़ी वारदात; ATM समेत 9.5 लाख की चोरी
उन्होंने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से सवाल किया कि एक रिटायर्ड अधिकारी पूरे सरकारी विभाग को कैसे चला सकता है? क्या सरकार की मिलीभगत के बिना यह समांतर सत्ता संभव है? वडेट्टीवार ने चेतावनी दी है कि अगर इस ‘बाहरी मास्टरमाइंड’ के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई, तो वे इस मुद्दे को और बड़े स्तर पर उठाएंगे। अब देखना यह है कि महायुती सरकार इस सिंडिकेट के खिलाफ सख्ती दिखाती है या फिर इसे बचाने की कोशिश करेगी।
Maharashtra rto corruption allegations vijay wadettiwar bajrang kharmate 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: भंडारा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
Jul 10, 2026 | 03:25 PMविस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
Jul 10, 2026 | 03:23 PMराजपाल यादव फिर जाएंगे 3 महीने के लिए जेल, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा, पैसे देने से मुकरे एक्टर
Jul 10, 2026 | 03:21 PMDhamaal 4 Review: नॉस्टैल्जिया के सहारे चली अजय देवगन की ‘धमाल 4’, कॉमेडी से ज्यादा चीख-पुकार ने किया निराश
Jul 10, 2026 | 03:19 PM‘मैं 13 फीट नीचे गिर गया था… 13 फीट नीचे गिरने का दर्दनाक हादसा सुन भावुक हुए सलमान यूसुफ खान
Jul 10, 2026 | 03:13 PMमैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
Jul 10, 2026 | 03:11 PMसड़क सुरक्षा पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस: मीरा-भाईंदर में बढ़ते हादसों पर MBMC, MMRDA और NHAI से मांगा जवाब
Jul 10, 2026 | 03:10 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM











