- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Police Recovered A Woman Tied To A Tree In The Forest
जंजीर से बंधी महिला को पुलिस ने महाराष्ट्र के जंगल में पाया, पासपोर्ट के साथ अन्य वस्तुएं बरामद
महाराष्ट्र में जंगल से 50 वर्षीय एक यवती को पेड़ में बंधे हुए पुलिस ने बरामद किया है। अज्ञात युवती के पास से अमेरिकी पासपोर्ट के साथ अन्य और भी दास्तावेज पुलिस को मिला है।
- Written By: नवनीत कुमार भारद्वाज

जंजीर से बांधा हुई युवती ( सोर्स - सोशल मीडिया )
मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में 50 वर्ष की महिला को लोहे की जंजीर से पेड़ में बंधा बरामद किया गया है साथ ही अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी के साथ-साथ तमिलनाडु का पता वाला आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी, उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को मुंबई से करीब 450 किलोमीटर दूर सोनुरली गांव में एक चरवाहे ने महिला की चीखने की आवाज सुनी और उसे जंजीरों में जकड़ा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी।
अधिकारी ने बताया कि महिला को सावंतवाड़ी (राज्य के कोंकण क्षेत्र में) और फिर सिंधुदुर्ग के ओरोस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, उसे बेहतर उपचार के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उसका उपचार करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि महिला मानसिक समस्याओं से ग्रस्त है, हमें उसके पास से मेडिकल पर्चा मिला है, महिला फिलहाल खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि महिला के पास से आधार कार्ड बरामद किया गया है जिस पर तमिलनाडु का पता है, उसके पास से हमें उसके अमेरिकी पासपोर्ट का फोटोकॉपी भी मिला है, उसका वीजा समाप्त हो चुका है। महिला की पहचान तमिलनाडु की रहने वाली ललिता काई के तौर पर हुयी है।
अधिकारी ने बताया की सभी बरामद दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि उसकी राष्ट्रीयता का पता लगाया जा सके। पुलिस विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के संपर्क में है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, महिला पिछले 10 सालों से भारत में रह रही थी। अधिकारी ने एक बयान में कहा कि महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है, वह अभी कमजोर है, क्योंकि उसने पिछले कुछ दिनों से कुछ नहीं खाया है और इलाके में भारी बारिश भी हुई है, हमें नहीं पता कि वह कितने समय से उस पेड़ से बंधी हुई थी। हमें लगता है कि तमिलनाडु के रहने वाले उसके पति ने उसे वहां बांधा और भाग गया। उन्होने कहा कि जांच के तहत पुलिस की टीमें उसके रिश्तेदारों आदि का पता लगाने के लिए तमिलनाडु, गोवा और कुछ अन्य स्थानों पर रवाना हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
Maharashtra police recovered a woman tied to a tree in the forest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










