प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शिरूर स्थित उसके आवास को ध्वस्त कर दिया, जिसके बारे में उनका कहना था कि यह वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। अधिकारी ने बताया कि आपराधिक मामलों के अलावा, भोसले पर वन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि सतीश भोसले के खिलाफ बीड जिले में हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं, जबकि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।