-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Nagpur Police Crime
ठग कांस्टेबल पुलिस की गिरफ्त में, थाने में जब्त वाहन बेचने का झांसा देकर कई लोगों को चूना लगाया
- Written By: राहुल गोस्वामी
थाने में जब्त वाहन की नीलामी में सेटिंग कर लोगों को सस्ते दाम में दोपहिया वाहन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले ठग पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ जरीपटका थाने में 2 मामले दर्ज हुए है।

File Pic
नागपुर: थाने में जब्त वाहन की नीलामी में सेटिंग कर लोगों को सस्ते दाम में दोपहिया वाहन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले ठग पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ जरीपटका थाने में 2 मामले दर्ज हुए है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल तो उसके खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज हुई है लेकिन बताया जाता है कि इस तरह कांस्टेबल ने 10 लोगों से पैसे लिए है।
आरोपी कांस्टेबल पांचपावली पुलिस क्वार्टर निवासी सचिन भाऊराव ढोले (38) बताया गया। फिलहाल उसकी पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय में है लेकिन जानकारी मिली है कि वह पिछले 3 महीनों से ड्यूटी पर अनुपस्थित था। जरीपटका पुलिस ने कुशीनगर निवासी हिमांशु राजेश वाघमारे (21) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हिमांशु शिक्षण ले रहा है। उसके पिता राजेश ऑटो चालक है। कुछ समय पहले उनकी सचिन से मुलाकात हुई थी। सचिन ने उन्हें अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बारे में पूछा था।
अलग-अलग खातों में जमा करवाई रकम
13 सितंबर को सचिन ने राजेश को बताया कि पांचपावली पुलिस थाने में कई वाहन जब्त है। वाहनों की नीलामी होनी है और उसकी अच्छी सेटिंग है। उसने सेटिंग से 30,000 रुपये में मोपेड और 20,000 रुपये में बाइक दिलाने का झांसा दिया। राजेश ने बेटे हिमांशु को जानकारी दी। हिमांशु ने मोपेड खरीदने की इच्छा जाहिर की, जबकि उसका दोस्त बाइक लेने वाला था। सचिन ने पहले 20,000 रुपये किसी निखिल भारद्वाज नामक व्यक्ति के खाते में जमा करवाए। बाकी 30,000 रुपये स्कैनर भेजकर अपने खाते में लिए। ये लेन-देन सीएमपीडीआई रोड पर स्थित ग्रीन टी स्टॉल में हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
तबादले से पहले CP सिंगल का बड़ा दावा, नागपुर में ‘ऑपरेशन थंडर’ से 23 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 91 लोगों की बची जान
मजदूर के भेष में पुलिस ने मारी रेड, नागपुर में नकली नोट के नाम पर ठगने वाली परवेज गैंग के 7 गिरफ्तार
नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार
बहाने से ले गया मोटरसाइकिल
14 सितंबर को सचिन ने हिमांशु को फोन किया। जरूरी काम होने की जानकारी दी और 15 मिनट के लिए उसकी एमएच-49/एक्यू-6466 नंबर की मोटरसाइकिल ले गया। 6 घंटे बीतने के बाद हिमांशु ने उससे बाइक के बारे में पूछा तो किसी काम में फंसे होने की जानकारी दी और 15 सितंबर को बाइक लौटाने का आश्वासन दिया। दूसरे दिन भी वह टालमटोल करने लगा। हिमांशु ने पांचपावली पुलिस थाने जाकर जांच पड़ताल कि तो पता चला कि सचिन हेड क्वार्टर में तैनात है। वह इसी तरह लोगों को फंसाता है। इसके पहले भी उसके खिलाफ शिकायतें मिली हैं।
2 दिन की पुलिस हिरासत
हिमांशु ने तुरंत जरीपटका थाने पहुंचकर शिकायत की। इंस्पेक्टर अरूण क्षीरसागर ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने पर 2 दिन की पुलिस हिरासत मिली। इसी बीच एक और पीड़ित थाने पहुंचा। उसे भी सचिन ने वाहन दिलाने का झांसा देकर 1।25 लाख रुपये का चूना लगाया था। जरीपटका पुलिस ने 2 मामले दर्ज किए हैं। सचिन के खिलाफ और भी मामले दर्ज हो सकते हैं। (कार्यालय प्रतिनिधि)
Maharashtra nagpur police crime
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














