-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Mosque Loudspeaker Ban Tamil Nadu Company Created Online Azan App Mumbai
लाउडस्पीकर पाबंदी के बाद मुंबई में होगा ‘ऑनलाइन अजान’, इस कंपनी ने तैयार किया ऐप
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: मस्जिदों में लाउडस्पीकर पाबंदी के बाद तमिलनाडु की एक कंपनी ने ऑनलाइन अजान' नाम का एक ऐप तैयार किया है। अब मुंबई के लोग ऑनलाइन अजान सुन सकेंगे।

मुंबई में अब ऑनलाइन अजान (pic credit; social media)
मुंबई: लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगे पाबंदियों के बाद मुंबई की छह मस्जिदों ने एक ऐसे मोबाइल फोन एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन कराया है जो मुस्लिम समुदाय के लोगों को ‘अजान’ होने पर सूचित करता है। ‘ऑनलाइन अजान’ नाम का यह ऐप तमिलनाडु की एक कंपनी ने तैयार किया है।
माहिम जुमा मस्जिद के मुतवल्ली फहाद खलील पठान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नमाज के लिए लाउडस्पीकर के उपयोग से संबंधित पाबंदियों और संवेदनशीलताओं को देखते हुए मोबाइल ‘ऐप’ स्थानीय मस्जिदों से सीधे नमाजियों तक अजान पहुंचाने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि रमजान में और ऐसे समय में जब सार्वजनिक पाबंदियां रहती हैं, तब यह ऐप घर पर अजान सुनने में उपयोगकर्ताओं की मदद करेगा।
अजान के लिए तैयार हुआ एप
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
अमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
पुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
सिंहस्थ 2027 से पहले पर्यावरणप्रेमी ने की नंदिनी नदी की संरक्षण की मांग, किया नदी में ड्रेनेज लाइन का विरोध
पठान ने कहा, यह पहल लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पुलिस की सख्ती के बाद की गई है। पुलिस ने जुमा मस्जिद का दौरा कर चेतावनी दी थी लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर कार्रवाई हो सकती है। इसके कारण मस्जिद ने अस्थायी रूप से लाउडस्पीकर को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि माहिम क्षेत्र में जुमा मस्जिद ने अजान की परंपरा को जारी रखने के लिए ऐप को अपनाया है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर बुजुर्गों और आस-पास (मस्जिद) रहने वाले लोगों के लिए ऐसा किया गया है। इस ऐप को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के आईटी पेशेवरों की एक टीम के तकनीकी सहयोग से बनाया गया है। अब यह ‘एंड्रॉइड’ डिवाइस और आईफोन पर उपलब्ध है।
नमाजियों ने की तारिफ
यह ऐप मोबाइल फोन के जरिए ठीक उसी समय अजान के सीधे प्रसारण का ऑडियो संचालित करता है। जब मस्जिद से अजान दी जाती है। पठान ने कहा कि जो नमाजी लाउडस्पीकर पाबंदी के कारण अजान नहीं सुन सकते वे अब इस ऐप के जरिए निर्धारित समय पर इसे सुन सकते हैं। इस पहल की प्रशंसा करते हुए नमाजियों ने कहा कि लाउडस्पीकर बंद होने पर भी अब वे अपने मोबाइल फोन के जरिए अपनी नजदीकी मस्जिद की अजान सुन सकते हैं। पठान ने कहा, हमने टकराव के बजाय नवाचार को चुना। अब मुस्लिम समुदाय के लोग अजान के समय से जुड़े रह सकते हैं। पिछले तीन दिन में ही हमारी मस्जिद के आस-पास रहने वाले 500 लोगों ने ऐप पर कराया है। मुंबई में कुल छह मस्जिद ने ऐप में पंजीकरण कराया है।
ध्वनि सीमा की गई तय
उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि मुंबई उच्च न्यायालय ने लाउडस्पीकर हटाने का आदेश नहीं दिया है, बल्कि ध्वनि सीमा तय की है- दिन में 55 डेसिबल और रात में 45 डेसिबल। इसकी प्रतिक्रिया में और पुलिस के अनुरोध पर हमने स्वेच्छा से लाउडस्पीकर का उपयोग करना बंद कर दिया है और दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए बॉक्स स्पीकर का उपयोग करना शुरू कर दिया है।
तमिलनाडु में 250 मस्जिदें ऐप से पंजीकृत
‘ऑनलाइन अजान’ के सह-संस्थापकों में से एक मोहम्मद अली ने कहा कि तमिलनाडु में 250 मस्जिदें ऐप से पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी एक आवेदन पत्र, मस्जिद का पता प्रमाण और अजान देने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड मांगती है। कांग्रेस की मुंबई इकाई के महासचिव आसिफ फारूकी ने मस्जिदों द्वारा नयी तकनीक अपनाने के कदम का स्वागत किया।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बड़े पैमाने पर लोगों जुड़ने के लिए लाउडस्पीकर सिर्फ एक माध्यम है। नमाज महत्वपूर्ण है, लाउडस्पीकर नहीं। नमाज के लिए आह्वान को संप्रेषित करने के कई तरीके हैं और यह अच्छी बात है कि मस्जिदें नवाचारों को अपना रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरीट सोमय्या मुंबई में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ अभियान संचालित कर रहे हैं। पूर्व सांसद ने दावा किया है कि उनके अभियान के कारण ही मुंबई में अधिकारियों की अनुमति के बिना इस्तेमाल किए जा रहे 1,500 लाउडस्पीकर उतार दिए गए हैं।
Maharashtra mosque loudspeaker ban tamil nadu company created online azan app mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMMP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMLock Upp 2 Controversy: ‘तुझे कुत्तों की तरह मारती…’ लॉक अप 2′ में श्रेया और आकांक्षा के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Jul 11, 2026 | 04:16 PMसिंहस्थ 2027 से पहले पर्यावरणप्रेमी ने की नंदिनी नदी की संरक्षण की मांग, किया नदी में ड्रेनेज लाइन का विरोध
Jul 11, 2026 | 04:16 PMदिल्ली के मेन्स सैलून में रूसी महिला ने कराया 1 डॉलर में फेस मसाज, वायरल वीडियो पर लोगों ने दी सुरक्षा की सलाह
Jul 11, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM










