-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Mandir Mahasangh Demands Removal Of Muslim Employees From Shani Shingnapur Temple
शनि शिंगणापुर मंदिर से मुस्लिम कर्मचारियों को हटाया जाए, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
- Written By: सोनाली चावरे
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर से मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने की मांग उठी है। महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने मुसलमान कर्मचारियों की नियुक्ति करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शनि शिंगणापुर मंदिर
अहमदनगर: महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर से मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने की मांग उठी है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र रहे श्री शनि शिंगणापुर मंदिर के पवित्र चबूतरे पर 21 मई 2025 को मुसलमान कर्मचारियों की ओर से ग्रिल लगाने का कार्य किया गया। जिसके बाद से महाराष्ट्र मंदिर संघ ने नई मांग रखी है।
संघ का कहना है कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और मंदिर की सात्त्विकता व धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन करने वाली है। इस घटना से स्थानीय ग्रामवासियों में काफी रोष व्याप्त है। महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है।
300 मुसलमान कर्मचारियों को हटाया जाए
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
Gondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना
स्कूल बचाना सबकी जिम्मेदारी, सिर्फ सरकार की नहीं, नवभारत एजुकेशन समिट में बोलीं डॉ. माधुरी सावरकर
महासंघ के राष्ट्रीय संगठक सुनील घनवट ने बताया कि संबंधित मुसलमान कर्मचारियों का कार्य तत्काल रोका जाए। मंदिर में कार्यरत लगभग 300 मुसलमान कर्मचारियों को हटाया जाए और उन्हें नियुक्त करने वाले अधिकारियों की गहन जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। अन्यथा राज्यभर में तेज जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने क्या कहा?
घनवट ने आगे कहा, ‘शनि शिंगणापुर जैसे पवित्र देवस्थान में मांसाहारी और अन्य धर्म के लोगों को कार्य देना हिंदू समाज की आस्था और परंपरा पर सीधा आघात है। वर्तमान में लगभग 300 मुसलमान कर्मचारी देवस्थान में कार्यरत हैं, जो मंदिर की धार्मिक मर्यादा और सात्त्विकता के प्रतिकूल है। इस विषय पर महासंघ ने देवस्थान के ट्रस्टियों से संपर्क कर कार्य तत्काल रोकने की मांग की थी। ट्रस्टियों ने सूचित किया है कि काम रोक दिया गया है। फिर भी, जिन अधिकारियों ने यह आदेश दिया और मुसलमान कर्मचारियों की नियुक्ति की, उन पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
तेलंगाना स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में ऐसी ही घटना के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केवल हिंदू कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश दिया था। संघ का कहना है कि मंदिरों में आचार, आहार, श्रद्धा और भावना सात्त्विकता के अनुरूप होने चाहिए। पवित्र मंदिरों में इसका पालन न करने वाले अन्य धर्म के व्यक्तियों की नियुक्ति करना, मंदिर की धार्मिक शुद्धता और परंपराओं पर सीधा आघात है। राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
Maharashtra mandir mahasangh demands removal of muslim employees from shani shingnapur temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US बेस पर हमले के बाद ईरान की सफाई, जॉर्डन के लोगों से कहा- आपसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं
Jul 14, 2026 | 02:39 PMGondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
Jul 14, 2026 | 02:39 PMक्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PMमहाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
Jul 14, 2026 | 02:37 PMBaby Boy Names: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? बॉलीवुड से प्रेरित ये 10 नाम हैं मॉडर्न और मीनिंगफुल
Jul 14, 2026 | 02:32 PMबदल रही है जेडीयू! नीतीश कुमार के पुराने ट्रैक से क्यों अलग दिख रही है पार्टी, इस लिस्ट से समझें नए समीकरण
Jul 14, 2026 | 02:26 PMGondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना
Jul 14, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM











