महाराष्ट्र: चंद्रपुर जिले में बड़ा हादसा; कार व ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Road accident in Bundi Rajasthan four people died in same family
प्रतीकात्मक फोटो
Published on: 
Updated on: 

चंद्रपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के चंद्रपुर जिले (Chandrapur Accident) में शुक्रवार को ट्रक और कार के बीच टक्कर होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पडोली थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक राजकिरण मडावी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर बाद उस समय हुई जब पीड़ित परिवार कार से यवतमाल जिले की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित यूसुफ शेख, उनकी पत्नी मुमताज, भाई रफीक और भाभी संजीदा यवतमाल जिले के मारेगांव तहसील के निवासी थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com