- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Legislative Council Accepts Privilege Breach Notice Against Kunal Kamra
Kunal Kamra: कॉमेडियन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस को मिली मंजूरी, BJP ने विधान परिषद में किया था पेश, जानें अब क्या होगा
- Written By: आकाश मसने
बुधवार को भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया था। महाराष्ट्र विधान परिषद ने इसे स्वीकार कर लिया है।

कॉमेडियन कुणाल कामरा (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कथित रूप से अपमान करने का आरोप में कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र विधान परिषद ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार कर लिया है। नोटिस में शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे का भी नाम है।
महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने गुरुवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने ‘गद्दार’ शब्द के जरिये कटाक्ष को लेकर कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार कर लिया है और इसे विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है।
यह विवाद खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा के हालिया शो से उपजा है, जहां उन्होंने एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गीत प्रस्तुत किया था। इस कृत्य के कारण शिवसेना समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रविवार रात क्लब तथा होटल में तोड़फोड़ की थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
मराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
राम शिंदे ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्वीकार किया
राम शिंदे ने कहा कि मैंने कुणाल कामरा और शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्वीकार कर लिया है और इसे विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रसाद लाड को भेज दिया है। प्रस्ताव के संबंध में आगे की कार्रवाई समिति द्वारा तय की जायेगी।
प्रवीण दरेकर ने पेश किया था नोटिस
बता दें कि यह नोटिस बुधवार को भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर द्वारा पेश किया गया था, जो सदन के नेता भी हैं। विधान परिषद के नेता दरेकर ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा था कि ‘‘कुणाल कामरा ने एक पैरोडी गाना गाया, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणियां शामिल थीं।”
उन्होंने कहा था कि शिवसेना (यूबीटी) सुषमा अंधारे ने इस गाने का समर्थन किया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जो सदन की अवमानना है। दरेकर ने आरोप लगाया था कि कामरा और अंधारे दोनों ने अपनी टिप्पणियों के जरिये विधायी संस्थाओं की गरिमा का अनादर किया है।
गौरतलब है कि भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड को पिछले साल विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह अब समिति के अन्य सदस्यों के साथ नोटिस की समीक्षा करेंगे। यदि समिति को शिकायत में कोई दम नजर आता है तो प्रस्ताव को सदन में चर्चा के लिए लाया जा सकता है।
सुषमा अंधारे के खिलाफ भी परेश किया नोटिस
इस बीच, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के विधायक रमेश बोरनारे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के लिए सुषमा अंधारे के खिलाफ राज्य विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया। वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने बोरनारे के नोटिस का समर्थन किया।
कुणाल कामरा विवाद से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सदस्यों के नाम जल्द घोषित करने का आग्रह किया। पीठासीन अधिकारी संजय केलकर ने कहा कि अध्यक्ष राहुल नार्वेकर नोटिस पर निर्णय लेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra legislative council accepts privilege breach notice against kunal kamra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













