- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Cbsc Pattren Implemented Under National Education Policy Opposition Target Bjp Cm Devendra Fadnavis Is Blunt On Nep Bjp Said Mughal History Not Be Taught Congress Hits Back
NEP पर महाराष्ट्र सरकार दो-टूक, BJP ने कहा – मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जायेगा, कांग्रेस का पलटवार…
National Education Policy: महाराष्ट्र में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत 2025-26 से सीबीएसई सिस्टम को लागू किया जाएगा। इसको लेकर अब प्रदेश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।
- Written By: सौरभ शर्मा

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
मुंबई: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने घोषणा की है कि वह नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के अंतर्गत प्रदेश में सीबीएसई करिकुलम को लागू किया जाएगा. इसको लेकर अब महाराष्ट्र में सियासी बहस छिड गई है। कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को बताने के लिए मुगलों के बारे में तो बताना ही पडे़गा। वहीं कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा, हमें महाराष्ट्र में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी नहीं चहिए। सरकार NEP के जरिए इतिहास को अपने अनुसार बदलने और छिपाने की पूरी कोशिश कर रही है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को बताने के लिए मुगलों के बारे में बताना ही पडे़गा, कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन इस सच्चाई को कैसे छुपाया जा सकता है। वहीं बीजेपी के नेता प्रसाद लाड ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि हम मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाएंगे, मुस्लिम सुल्तान, शहंशाह का इतिहास पढ़ाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम महाराष्ट्र के बच्चों को भारत का सच्चा इतिहास पढ़ाएंगे।
क्या है महाराष्ट्र सरकार का आदेश?
महाराष्ट्र सरकार ने घोषित किया है कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के अंतर्गत सीबीएसई सिस्टम को प्रदेश में लागू करेंगे। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से इस नए सिस्टम को कक्षा 3 से 12वीं तक के लिए फेज वाइज लागू किया जाएगा। फिलहाल, सीबीएसई बोर्ड के सिस्टम को पूर्ण रूप से लागू न करते हुए आंशिक रूप से लागू करने का फैसला लिया गया है, संपूर्ण सिस्टम को लागू करने पर विचार-विमर्श चल रहा है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE Class 10th Result: 10वीं का परिणाम हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
पुणे: खानवाड़ी में खुलेगा राज्य का पहला CBSE जिला परिषद स्कूल; CM फडणवीस 11 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन
“हिंदी थोपने की एक और साजिश….” CM MK Stalin ने सीबीएसई के नए सिलेबस पर उठाए सवाल; लगाए गंभीर आरोप
CBSE की नई पहल: अब AI आधारित परीक्षा से होगी स्कूल काउंसलरों के स्किल की जांच
राज्य के शिक्षा मंत्री का ऐलान
सूबे के शिक्षामंत्री दादाजी भुसे ने भी गुरुवार को यह घोषणा कर दी कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजूकेशन (सीबीएसई) पैटर्न लागू किया जाएगा। मंत्री ने विधान परिषद में बताया कि शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा चलित स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मंत्री ने यह भी कहा कि सीबीएसई पैटर्न को शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 से लागू कर दिया जाएगा और सरकार ने राज्य में इसे छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से निर्णय लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि संचालन समिति द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के संबंध में राज्य पाठ्यक्रम की रूपरेखा को मंजूरी देने के बाद तैयार किया है।
Maharashtra cbsc pattren implemented under national education policy opposition target bjp cm devendra fadnavis is blunt on nep bjp said mughal history not be taught congress hits back
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नहाते समय खींची फोटो, फिर 10 साल तक किया बलात्कार, जालना में सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना
May 06, 2026 | 08:23 PMजिस IAS अधिकारी के लिए केंद्र से लड़ गई थीं ममता बनर्जी, TMC के चुनाव हारते ही इस्तीफा देकर छोड़ा साथ!
May 06, 2026 | 08:12 PMJyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
May 06, 2026 | 08:09 PMअब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
May 06, 2026 | 08:05 PMकपास को ड्यूटी फ्री करने के प्रयास में MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात; किया बड़ा ऐलान
May 06, 2026 | 07:59 PMवंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
May 06, 2026 | 07:53 PMUAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
May 06, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














