लातूर के आवासीय विद्यालय में दिव्यांग छात्र से मारपीट, शिक्षक और सुरक्षाकर्मी पर केस दर्ज

Latur Disabled Student Assault: लातूर जिले के अहमदपुर स्थित एक आवासीय विद्यालय में बौद्धिक रूप से दिव्यांग छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया।
लातूर के आवासीय विद्यालय में दिव्यांग छात्र से मारपीट, शिक्षक और सुरक्षाकर्मी पर केस दर्ज
Published on: 
Updated on: 

Latur School Incident: लातूर जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय विद्यालय में बौद्धिक रूप से दिव्यांग छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है, जिसके बाद एक शिक्षक और एक सुरक्षाकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, अहमदपुर स्थित संत ज्ञानेश्वर मतिमंद आवासीय विद्यालय में हुई इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ.

जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी संतोषकुमार नाइकवाडी ने अपनी पुलिस शिकायत में बताया कि उन्हें 18 अप्रैल को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल में एक छात्र की पिटाई दिख रही थी. जांच में पता चला कि 18 वर्षीय दिव्यांग छात्र के साथ शिक्षक चक्रधर गंगाधरराव शिंदे और चौकीदार राम तुकाराम जाधव द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई.

शिंदे ने छात्र को पीटा, जबकि जाधव ने मारपीट के दौरान उसे पकड़कर रखा. जब अधिकारियों ने दोनों से पूछताछ करने की कोशिश की, तो उन्होंने अपने फोन बंद कर लिए. दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.