- Hindi News »
- Maharashtra »
- Lata Mangeshkar Hospital Nagpur Successful Cancer Treatment Invasive Mole Choriocarcinoma
चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि: दुर्लभ कैंसर का सफल इलाज, दो महिलाओं को मिला नया जीवन
नागपुर के लता मंगेशकर अस्पताल में दो महिलाओं का कैंसर का सफल इलाज किया गया। विशेषज्ञों की टीम ने उन्हें नया जीवन दिया।

Lata Mangeshkar Hospital Nagpur News: कैंसर का इलाज कर 2 महिलाओं को नया जीवन लता मंगेशकर अस्पताल में दुर्लभ बीमारी का इलाज नागपुर, महानगर संवाददाता। एनकेपी साल्वे मेडिकल कॉलेज एवं लता मंगेशकर अस्पताल, हिंगना रोड के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञों ने इन्वेसिव मोल और कोरियोकार्सिनोमा जैसे दुर्लभ व गंभीर रोगों से पीड़ित 2 महिलाओं का सफल उपचार कर उन्हें नया जीवन दिया है।
मोलर प्रेग्नेंसी में गर्भाशय में भ्रूण विकसित होने की बजाय अंगूर जैसे असामान्य ऊतकों की वृद्धि होती है। समय पर उपचार न होने पर यह बीमारी गर्भाशय की दीवार में फैलकर इन्वेसिव मोल का रूप ले सकती है और आगे चलकर कोरियोकार्सिनोमा जैसे कैंसर में बदलकर शरीर के अन्य भागों में फैलने का खतरा भी रहता है।
दोनों महिलाओं में पहले मोलर प्रेग्नेंसी का निदान हुआ था और उनका सक्शन इवैक्यूएशन ऑपरेशन किया गया था लेकिन बाद में नियमित फॉलोअप नहीं होने के कारण बीमारी बढ़ गई। कुछ महीनों बाद समस्या बढ़ने पर दोनों मरीजों को लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! क्या आपका CA भी बदल रहा है आपकी ईमेल आईडी? नागपुर में ऐसे हुआ ₹72 लाख का ‘जीएसटी खेल’
एक्टर नहीं, तो सेना में होता! RTMNU फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए रणदीप हुड्डा; सैकड़ों फिल्मों ने लिया भाग
सब्जी बाजार से मैदान तक…सावनेर में स्वच्छता की नई लहर, मुख्यमंत्री के आने से दूर हुई सालों की गंदगी
पिंडकापार चेक पोस्ट पर खुलासा: न नंबर प्लेट, न ड्राइविंग लाइसेंस; देवलापार में चल रहा अवैध रेत परिवहन का धंधा!
प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉ. अनुजा भालेराव के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने सटीक निदान और कीमोथेरेपी के माध्यम से दोनों मरीजों का सफल उपचार किया। डॉ. अनुजा भालेराव, डॉ. सविता सोमलवार, डॉ. रोहिणी भोयर, डॉ. प्राजक्ता जुनेवार, डॉ. नीतू मेश्राम वाल्दे, डॉ. अश्विनी चंदनखेडे, ऑन्कोफिजिशियन डॉ. आशीष वैद्य, रेडियोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. काजल मित्रा सहित अन्य विशेषज्ञों की टीम शामिल रही।
डीन डॉ. सजल मित्रा, उप डीन डॉ. विलास ठोंबरे, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नितिन देवस्थले के मार्गदर्शन में उपचार सफल हुआ। संस्था उपाध्यक्ष, विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने इस उपलब्धि के लिए पूरी मेडिकल टीम की सराहना की।
Lata mangeshkar hospital nagpur successful cancer treatment invasive mole choriocarcinoma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
Mar 29, 2026 | 11:13 PMग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMमहिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PMईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMमीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
Mar 29, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM














