याचना नहीं, अब रण होगा... गोकुल के लिए सतेज पाटिल का सरकार को खुला चैलेंज, सत्ता परिवर्तन पर कही बड़ी बात

Satej Patil On Gokul Controversy: गोकुल दूध संघ विवाद पर कोल्हापुर में संघर्ष मोर्चे के बाद सतेज पाटिल ने महायुति सरकार को घेरा। बोले- महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बीज कोल्हापुर में पड़े।
satej patil gokul sangharsh morcha maharashtra power change
कार्यक्रम के दौरान सतेज पाटिल(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शासननियुक्त सदस्यों को मतदान अधिकार देना लोकतंत्र और सहकारिता भावना के खिलाफ है।

  • महायुति सरकार इस फैसले के जरिए पिछले दरवाजे से गोकुल संघ कब्जा करना चाहती है।

  • इसी तानाशाही फैसले के विरोध में कोल्हापुर में विशाल संघर्ष मोर्चा निकाला गया।

Satej Patil Gokul Sangharsh Morcha: गोकुल दूध संघ को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में जारी घमासान अब और तेज हो गया है। सोमवार को कोल्हापुर में आयोजित संघर्ष मोर्चे के बाद कांग्रेस नेता और विधायक सतेज (बंटी) पाटिल ने महायुति सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया।

सतेज पाटिल कहा कि गोकुल के माध्यम से महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बीज कोल्हापुर की धरती पर बो दिए गए हैं। अपने संदेश में उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा, याचना नहीं, अभी रण होगा।

सरकार के फैसले के खिलाफ संघर्ष मोर्चा

सतेज पाटिल ने सोशल मीडिया पर मोर्चे की तस्वीरों और अपने संदेश के साथ कहा कि साढ़े पांच लाख दूध उत्पादकों के फैसले को दरकिनार कर शासननियुक्त सदस्यों को मतदान का अधिकार देना लोकतंत्र और सहकारिता की भावना के खिलाफ है। उनके मुताबिक, महायुति सरकार इस फैसले के जरिए पिछले दरवाजे से गोकुल दूध संघ पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। इसी के विरोध में लोकतंत्र और सहकारिता को बचाने के लिए कोल्हापुर में संघर्ष मोर्चा निकाला गया।

लड़ाई ने महाराष्ट्र के आम आदमी को नई ऊर्जा दी

पाटिल ने दावा किया कि संघर्ष मोर्चे को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से लोगों का उत्स्फूर्त समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने उनका यह भरोसा और मजबूत किया है कि जब लोग किसी न्यायपूर्ण मुद्दे के लिए लड़ते हैं, तो उन्हें जनता का मजबूत साथ मिलता है। उनके अनुसार, गोकुल की लड़ाई ने महाराष्ट्र के आम आदमी को एक नई ऊर्जा और विश्वास दिया है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गोकुल के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है और इसकी नींव कोल्हापुर की धरती पर रखी गई है। इसके साथ ही उन्होंने संघर्ष जारी रखने का संकेत देते हुए कहा, याचना नहीं अभी रण होगा, रण ऐसा होगा फिर कभी नहीं जैसा होगा।

satej patil gokul sangharsh morcha maharashtra power change
किसी की दिवाली न बिगाड़ दें आपके पटाखे! मुंबई में आग की 137 घटनाओं के बाद मेयर रितू तावड़े की अपील

कई दलों के नेता हुए शामिल

कोल्हापुर के दशहरा चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाले गए इस मोर्चे में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और दूध उत्पादकों की भागीदारी रही। सतेज पाटिल के अनुसार, इसमें सांसद शाहू महाराज छत्रपति, राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता और विधायक जयंत पाटिल, पूर्व सांसद राजू शेट्टी, विश्वजीत कदम, सांसद विशाल पाटिल, धैर्यशील मोहिते-पाटिल, सत्यजीत पाटील-सरुडकर, ऋतुराज पाटिल, जयंत आसगावकर, मालोजीराजे छत्रपति और शिवसेना के उपनेता संजय पवार सहित कई नेता मौजूद रहे।

मोर्चे में विजय देवणे, कॉमरेड उदय नारकर, सतीशचंद्र कांबळे, कांग्रेस प्रवक्ता हनुमंत पवार और विवेकानंद पाटील सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में किसान, दूध उत्पादक और कार्यकर्ता आंदोलन में पहुंचे।

satej patil gokul sangharsh morcha maharashtra power change
दिवाली के बाद मुंबई-नागपुर की हवा में बढ़ा प्रदूषण, पुणे और नासिक का AQI भी 100 पार; पढ़ें पूरी लिस्ट

क्या है गोकुल दूध संघ का विवाद?

गोकुल दूध संघ के निदेशक मंडल में शासननियुक्त सदस्यों को शामिल करने और उन्हें मतदान का अधिकार देने के सरकार के फैसले पर विवाद खड़ा हुआ है। सतेज पाटिल और उनके समर्थकों का आरोप है कि इससे चुनाव में मिले जनादेश का महत्व कम होगा और महायुति को संघ में सत्ता हासिल करने का रास्ता मिल सकता है। दूसरी ओर, सरकार की ओर से इस व्यवस्था को बोर्ड में कोरम और कामकाज से जुड़ी समस्या दूर करने का कदम बताया गया है।

इस मुद्दे पर राजनीतिक विरोध के साथ कानूनी लड़ाई भी जारी है। ऐसे में गोकुल दूध संघ का विवाद अब केवल एक सहकारी संस्था के अध्यक्ष पद तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि महाराष्ट्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बड़े राजनीतिक टकराव का रूप लेता दिख रहा है।