कोल्हापुर में गणपति बप्पा की विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

कोल्हापुर में गणपति बप्पा की विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो
Screen Grabbed From Video
Published on: 
Updated on: 

महाराष्ट्र : पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोगों ने पूरे जोश में नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्‍पा (Ganpati Bappa) का विसर्जन किया है। 2 सालों बाद महाराष्ट्र में बप्पा का धूमधाम से आगमन और विसर्जन (Immersion) किया है। सोशल मीडिया पर गणपति बप्‍पा की विदाई के दौरान पुलिस वालों के डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख आपका दिल खुश हो जाएगा। 

दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो दस दिनों तक चलने वाले गणपति उत्सव के विसर्जन का है। जो महाराष्‍ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur) का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस (Police) की पूरी टीम एक भक्ति एनर्जेटिक गाने पर अपना धांसू परफॉर्मेंस दे रही है। जिनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है। 

गौरतलब है कि बप्पा के विदाई के दौरान पूरे महाराष्ट्र में जगह-जगह जुलूस निकाले गए। जिसके कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कोरोना काल के बाद पहली बार लोगों ने गणपति फेस्टिवल का खूब इंजॉय किया है। इस खास मौके पर पुलिस कर्मचारी भी खूब ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।