जालना के स्कूल में 'सर तन से जुदा' गाने पर बच्चों से कराया डांस, लहराई तलवारें, प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR दर्ज

Jalna School Controversy: जालना में एक निजी स्कूल के वार्षिक उत्सव में छात्रों द्वारा विवादित गाने 'सर तन से जुदा' पर तलवारों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
Jalna School Sar Tan Se Juda Song Dance Controversy
सर तन से जुदा गाने पर डांस करते बच्चे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sar Tan Se Juda Song Dance Controversy: महाराष्ट्र के जालना जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जालना के परतूर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में नन्हे बच्चों के हाथों में तलवारें थमाकर विवादित और हिंसक मानसिकता वाले 'सर तन से जुदा' गाने पर डांस कराया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

'सर तन से जुदा' शब्द सुनते ही कई लोग सिहर उठते हैं तो कई लोग इसे अपनी आस्था से जुड़ा मानते हैं। लेकिन जालना एक प्राइवेट स्कूल ने अपने छात्रों के हाथ में तलवार देकर इसी 'सर तन से जुदा' गाने पर डांस करा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो प्रिंसिपल समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज हो गई है।

बच्चों ने सर तन से जुदा गाने पर किया डांस

यह घटना महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर में स्थित एक स्कूल में हुई। परतूर के किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल के वार्षिक उत्सव में हुए एक डांस परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हैरान रह गई और बाद में मामला दर्ज किया गया। आरोपों के मुताबिक, छात्रों ने 'सर तन से जुदा' वाले नारे से जुड़े गानों पर डांस किया और तलवारों का इस्तेमाल किया।

स्कूल के प्रिंसिपल समेत 3 पर केस दर्ज

वायरल वीडियो में इस्तेमाल किए गए बैकग्राउंड म्यूजिक के बोल हैं "गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा।" यह विवादित गाना हिंसा की सोच को बढ़ावा देता है। परतूर पुलिस इस मामले में स्कूल के प्रेसिडेंट और प्रिंसिपल मोहम्मद वजीउद्दीन तारिक सिद्दीकी, टीचर शेख साजिद अब्दुल गनी और कार्यक्रम की संचालन करने वाली उज्मा तब्बसूम शेख के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सीएम फडणवीस तक पहुंचा मामला

जालना जिले के परतूर के इस प्राइवेट स्कूल में कथित तौर पर आपत्तिजनक परफॉर्मेंस की खबर वायरल हो गई थी। खबर सामने आने के तुरंत बाद, पूर्व मंत्री और विधायक बबनराव लोनिकर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखे पत्रों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद FIR दर्ज की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com