जालना में मनपा की बड़ी कार्रवाई: नूतन वसाहत से हटाई गईं 30 मटन-चिकन की दुकानें, नागरिकों को मिली राहत

Jalna Meat Shops Removed: जालना के नूतन वसाहत में मटन-चिकन दुकानों के कारण फैल रही गंदगी और आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ मनपा ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने करीब 30 दुकानों को वहां से हटा दिया।
Jalna Municipal Corporation removed 30 mutton and chicken shops from Nutan Vasahat area following public protests over unsanitary conditions and stray dog menace.
मनपाअतिक्रमण (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jalna Municipal Corporation: जालना शहर के अंबड रोड स्थित नूतन वसाहत क्षेत्र में लंबे समय से विवादों में चल रही मटन व चिकन की दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मनपा की टीम ने गुरुवार को क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब 30 दुकानों को हटाया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि नूतन वसाहत क्षेत्र में मटन व चिकन दुकानों के चलते लगातार गंदगी फैल रही थी। दुकानों के आसपास बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों का जमावड़ा होने से स्थानीय लोग परेशान थे। हाल ही में कई छोटे बच्चों को आवारा कुत्तों की ओर से काटे जाने की घटनाओं के बाद नागरिकों में डर व नाराजगी का माहौल बन गया था।

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा नगरसेवक शशिकांत घुगे ने 1 मई को अनशन शुरू किया था। सहायक आयुक्त सुप्रिया चव्हाण व सहायक आयुक्त विजय महाराज फुलंब्रीकर ने मौके पर पहुंचकर उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी। हालांकि, शशिकांत घुगे ने स्पष्ट किया था कि जब तक संबंधित दुकानों को हटाने का ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

तदुपरांत मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर 15 दिनों के भीतर दुकानों को हटाने व आवारा कुत्तों की समस्या पर कार्रवाई करने का लिखित वादा किया था। पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल की मध्यस्थता के बाद अनशन खत्म किया गया था। मनपा प्रशासन ने तय समय सीमा पूरी होने के बाद 30 दुकानों को हटाया। इस दौरान सहायक आयुक्त विजय महाराज

फुलंब्रीकर, उपायुक्त त्र्यंबक कांबले, अतिक्रमण विभाग प्रमुख कसबे, बीसी अंभोरे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। जालना शहर नागरिकों का कहना है कि कार्रवाई से क्षेत्र में गंदगी व आवारा कुत्तों की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।

आयुक्त अंजलि का किया सम्मान

नूतन वसाहत क्षेत्र के मछली मार्केट, मटन-चिकन दुकानों के अलावा गरीब शाह बाजार व बस स्टैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद भाजपा नगरसेवकों ने मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा का सम्मान भी किया गया। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था व नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com