

बिजली विभाग की लापरवाही से हुई घटना
जलगांव. घटना शनिवारी सुबह दस बजे सिंधी कॉलोनी के समीप सिध्दि विनायक हॉस्पिटल के पीछे घटित हुई. सिंधी कॉलोनी सब डिवीजन के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां बिजली के तार पेड़ों से मौत बनकर लटक रहे हैं. कई जगहों पर जर्जर खंभे हादसे को न्योता दे रहे हैं. तारों की हालत भी नाजुक है. कई बार इसकी जानकारी विभाग को दी गई, पर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था.
पेड़ की डाली काटते समय हुआ हादसा
बारिश के मौसम में वायर से बार-बार पेड़ों की डालियां छूने के कारण बिजली आपूर्ति होने में दिक्कत होती थी जिसके कारण नागरिकों की शिकायत पर अनुबंध कर्मी वायरमैन शेख कादर शेख अमीर 11 केवीए के पास एक पेड़ की एक डाल को काट रहे थे. डीपी की बिजली आपूर्ति बंद थी, किंतु वहीं पास स्थित 33 केवी क्षमता की डीपी है. पेड़ की शाखा काटते समय वह 33 केवीए डीपी पर गिरी, जिसके कारण बिजली के तारों से करंट लगने के कारण शेख कादर की मौत हो गई. सरकारी मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है. एमआयडीसी पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.