-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- These Employees Of Jalgaon Municipal Corporation Will Get Diwali Sweet Will Get The Benefit Of 7th Pay Commission
जलगांव महानगरपालिका इन कर्मचारियों को दिवाली होगी मीठी, मिलेगा सातवें वेतन आयोग का फायदा
- Written By: प्रभाकर दुबे

जलगांव: जलगांव महानगरपालिका (Jalgaon Municipal Corporation ) के 778 कर्मचारियों (Employees) का सातवां वेतन आयोग (7th Pay Commission) अभी तक लागू नहीं हुआ है। इसलिए इन कर्मचारियों ने महासभा के समक्ष सभी नगरसेवकों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। महासभा शुरू होने से पहले कर्मचारियों ने महापौर जयश्री महाजन, उप महापौर कुलभूषण पाटिल समेत सभी नगरसेवकों से प्रवेश द्वार के पास मुलाकात की और उनके समक्ष मुद्दे उठाए। महासभा शुरू होने के बाद सबसे पहले नगरसेवक कैलास सोनवणे ने कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग लागू किया गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों के लिए लागू नहीं किया गया है, इस वजह से दो समूह बन गए हैं। सही कारण क्या है और यह उन पर कब लागू होगा इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।
जलगांव महानगरपालिका कमिश्नर डॉ.विद्या गायकवाड़ ने कहा कि मुख्य लेखा परीक्षक चंद्रकांत वानखेडे के नेतृत्व में अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है। अतिरिक्त आयुक्त गोसावी के तबादले के चलते उन्होंने आश्वासन दिया कि नए अधिकारियों की कमेटी बनाकर 15 दिन के अंदर फैसला लिया जाएगा। मुख्य लेखा परीक्षक चंद्रकांत वानखेडे ने बताया कि जलगांव महानगरपालिका के 948 कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग लागू किया गया है, चूंकि 778 कर्मचारियों को लेखापरीक्षा में आपत्ति थी, इसलिए उन पर यह लागू नहीं किया गया था, इनमें 177 कर्मचारी शैक्षणिक रूप से अयोग्य हैं, जबकि 349 कर्मचारियों को लेकर मामूली आपत्ति है। इस संबंध में फिर से सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात भी महानगरपालिका कमिश्नर की ओर से कही गई है। इसके लिए कुछ कर्मचारियों से दस्तावेज भी मांगे गए हैं। उनसे दस्तावेज मिलने के बाद ही इस मुद्दे पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
खेत की जुताई की कीमत महिला की इज्जत! ट्रैक्टर मालिक और 3 ने किसान की पत्नी का बारी बारी से किया रेप
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
15 दिनों में किया जाएगा भुगतान
जलगांव महानगरपालिका कमिश्नर का सातवें वेतन आयोग के बारे में जो तैयारी दिखायी गई है, उससे इस बात के आसार नजर आ रहे हैं कि जलगांव महानगरपालिका के जिन कर्मियों को अभी सातवें आयोग की धनराशि नहीं मिली है, उन्हें दीपावली तक उक्त धनराशि मिल जाएगी। अब देखना यह है कि जलगांव महानगरपालिका कमिश्नर आगामी 15 दिनों के अंदर महानगरपलिका कर्मियों को सातवें आयोग की धनराशि मुहैया कराने में सफल हो पाते हैं या नहीं।
These employees of jalgaon municipal corporation will get diwali sweet will get the benefit of 7th pay commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMखंडवा: ओंकारेश्वर में टला बड़ा हादसा; SDERF जवान और स्थानीय युवक ने डूबते श्रद्धालु की बचाई जान
Jul 24, 2026 | 10:54 PMमहाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Jul 24, 2026 | 10:50 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
Jul 24, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














